Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate WorldTwinkle Papers Limited का IPO खुलेगा आज

Twinkle Papers Limited का IPO खुलेगा आज

निवेशक 1 जुलाई 2026 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

Jaipur | बिजनेस रेमेडीज | Punjab के Malerkotla आधारित Twinkle Papers Limited कोरूगेटेड बॉक्स और पॉलिमर-आधारित मोल्डेड पैकेजिंग उत्पादों का निर्माण करने वाली अनुभवी कंपनी है। कंपनी द्वारा मौजूदा विनिर्माण सुविधा में विस्तार के लिए नए उपकरण खरीदने हेतु वांछित पूंजीगत व्यय राशि जुटाने, कंपनी द्वारा लिए गए ऋणों के एक हिस्से का पुनर्भुगतान करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 1 जुलाई 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां

27 सितंबर, 1995 को निगमित Twinkle Papers Limited पैकेजिंग और सामग्री प्रबंधन उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी कोरूगेटेड बॉक्स और पॉलिमर-आधारित मोल्डेड पैकेजिंग उत्पादों का निर्माण करती है।

कंपनी के प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण में Blow Moulding, Injection Moulding और Rotational Moulding जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग होता है और कंपनी मुख्य रूप से खाद्य, डेयरी, निर्माण रसायन, फार्मास्यूटिकल्स और वस्त्र जैसे उद्योगों को सेवा प्रदान करती है।

Twinkle Papers Limited विविध प्रकार के उत्पाद बनाती है और इनमें कोरूगेटेड बॉक्स, बहुरंगी प्रिंटेड फाइबरबोर्ड कार्टन, HDPE Drum और Jerrycan, Plastic Crates, Heavy-Duty Pallets, Moulded Plastic Furniture और Dustbin शामिल हैं।

कंपनी अपने उत्पादों को Twinkle ब्रांड के तहत बेचती है और विभिन्न उद्योगों की जरूरतों को पूरा करती है।

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 5,444.60 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 89.93 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।

वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 5,789.43 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 159.50 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 8,164.66 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 346.79 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।

वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 7,206.56 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 540.10 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।

वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने करीब 7.49 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

IPO के संबंध में जानकारी

Twinkle Papers Limited का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 1 जुलाई 2026 को बंद होगा।

कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए फेस वैल्यू के 39,88,000 इक्विटी शेयर 64 रुपए से 69 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 28 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं।

IPO का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा।

कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Novus Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment