Saturday, July 11, 2026 |
Home Automobileटीवीएस रेडर ने युवाओं, स्टाइल और स्व-अभिव्यक्ति का जश्न मनाने के लिए स्टाइल आइकन अवाॅर्ड्स 2026 के साथ की साझेदारी

टीवीएस रेडर ने युवाओं, स्टाइल और स्व-अभिव्यक्ति का जश्न मनाने के लिए स्टाइल आइकन अवाॅर्ड्स 2026 के साथ की साझेदारी

TVS Raider बना Style Icon Awards 2026 का Title Partner, युवाओं से जुड़ाव होगा और मजबूत

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बिजनेस रेमेडीज | नई पीढ़ी के राइडरों के लिए भारत की स्टाइलिश मोटरसाइकल TVS Raider ने Title Partner के रूप में Style Icon Awards 2026 के साथ साझेदारी की है। यह भारत के युवा एवं स्टाइल के प्रति सजग उपभोक्ताओं के साथ ब्राण्ड के जुड़ाव को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह साझेदारी मोबिलिटी, फैशन, एंटरटेनमेंट और मशहूर संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाकर TVS Raider की स्थिति को और मजबूत बनाती है, जो आज के युवाओं की पहचान एवं महत्वाकांक्षाओं के साथ मेल खाती है।

अपने खास डिज़ाइन, परफॉर्मेंस एवं युवाओं को लुभाने वाले अंदाज़ के लिए मशहूर TVS Raider ऐसी पीढ़ी के साथ जुड़ी रही है, जो स्व-अभिव्यक्ति और प्रमाणिकता को महत्व देते हैं। भारत के अग्रणी स्टाइल प्लेटफॉर्म्स में से एक के साथ एसोसिएशन के द्वारा ब्राण्ड ने उन दर्शकों के साथ जुड़ने का लक्ष्य रखा है जिनके लिए स्टाइल फैशन के दायरे से बढ़कर रोज़मर्रा के पसंदीदा विकल्पों तक जाता है, और इन विकल्पों में उनकी पसंदीदा मोटरसाइकलें भी शामिल हैं।

इस साझेदारी के तहत TVS Raider एक राष्ट्रव्यापी सोशल कॉन्टेस्ट #RaidTheCarpet भी लेकर आए हैं, जिसके द्वारा TVS Raider के मालिकों को मोटरसाइकल के साथ-साथ अपना पर्सनल स्टाइल दिखाने का मौका भी मिलता है। इस कॉन्टेस्ट के तहत चुनिंदा प्रतिभागियों को Mumbai में आयोजित Style Icon Awards 2026 में हिस्सा लेने का खास मौका मिलेगा, और वे इवेंट के ग्लैमर एवं रोमांच का अनुभव पा सकेंगे।

इस साझेदारी के तहत कई प्रभावशाली इंटीग्रेशन्स होंगे, जैसे TVS Raider के राइडरों द्वारा सेलेब्रिटी इन्वाइट डिलीवरी, इवेंट के फैशन शोकेस के दौरान TVS Raider से प्रेरित विशेष पल, TVS Raider एंगेजमेंट ज़ोन के माध्यम से ब्राण्ड का बेहतरीन अनुभव, और दर्शकों की पसंद और पहचान को सेलेब्रेट करने के लिए विशेष रूप से क्यूरेट की गई TVS Raider कैटेगरी। इन सभी पलों को रेड कार्पेट के दायरे से बढ़कर डिजिटल एवं सोशल स्टोरीटैलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

स्टाइल, मनोरंजन और उपभोक्ताओं के अनुभव के बीच तालमेल बनाते हुए TVS Raider ऐसे सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी प्रासंगिकता बरकरार रखे हुए हैं, जो युवा भारत के लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। Style Icon Awards 2026 के साथ साझेदारी आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं स्व-अभिव्यक्ति का जश्न मनाने की ब्राण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो आज की पीढ़ी को परिभाषित करते हैं।



You may also like

Leave a Comment