नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | Turtlemint Fintech Solutions Limited (“कंपनी”) ने घोषणा की है कि उसके इक्विटी शेयरों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए बोली/ऑफर 19 जून 2026 को खुलेगा।
इस ऑफर का प्राइस बैंड ₹144 से ₹152 प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है।
निवेशक न्यूनतम 98 इक्विटी शेयरों तथा उसके बाद 98-98 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।
₹1 अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के इस आईपीओ में ₹6,607.22 मिलियन (₹660.72 करोड़) तक के नए इक्विटी शेयरों का निर्गम (Fresh Issue) तथा ₹1 अंकित मूल्य वाले 1,46,01,846 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (Offer For Sale) शामिल है।
IPO के प्रमुख बिंदु
• प्रति इक्विटी शेयर मूल्य बैंड ₹144 से ₹152 निर्धारित किया गया है।
• न्यूनतम मूल्य इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य (₹1 प्रति शेयर) का 144 गुना तथा अधिकतम मूल्य 152 गुना है।
• बोली/ऑफर खुलने की तिथि: शुक्रवार, 19 जून 2026
• बोली/ऑफर बंद होने की तिथि: मंगलवार, 23 जून 2026
• एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तिथि: गुरुवार, 18 जून 2026
• न्यूनतम 98 इक्विटी शेयरों तथा उसके बाद 98-98 शेयरों के गुणकों में आवेदन किया जा सकता है (न्यूनतम बोली लॉट)।
एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 18 जून 2026, गुरुवार को आयोजित होगी। यह बोली/ऑफर 19 जून 2026, शुक्रवार को खुलेगा और 23 जून 2026, मंगलवार को बंद होगा।
कंपनी के इक्विटी शेयरों को BSE Limited और National Stock Exchange of India Limited (NSE) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। इस ऑफर के लिए NSE को नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है।
इस निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर (BRLM) ICICI Securities Limited, Jefferies India Private Limited, JM Financial Limited तथा Motilal Oswal Investment Advisors Limited हैं।

