जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | जयपुर, 16 जून 2026: आभूषण उद्योग की अग्रणी और तेजी से उभरती कंपनी Motisons Jewellers Limited ने 11 जून 2026 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में Qualified Institutional Placement (QIP) के तहत 150 करोड़ रुपए जुटाने के लिए 13,57,46,600 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी। इन शेयरों का इश्यू प्राइस 11.05 रुपए प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया।
कंपनी ने यह शेयर पात्र Qualified Institutional Buyers (QIBs) को आवंटित किए हैं। आवंटियों में प्रमुख Foreign Portfolio Investors (FPI) Pine Oak Global Fund, Mint Focused Growth Fund PCC-Cell 1, St. Kitts Capital Fund और Nova Global Opportunities Fund PCC-Touchstone शामिल हैं। इसके अलावा Compact Structure Fund तथा Tiger Strategies Fund-1 जैसे Alternative Investment Funds (AIFs) को भी शेयर आवंटित किए गए हैं।
इससे पहले कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए मजबूत वित्तीय परिणाम घोषित किए थे।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में कंपनी का कुल राजस्व 49,583.69 लाख रुपए रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.12 प्रतिशत अधिक है। वहीं कंपनी का कर पश्चात लाभ (PAT) बढ़कर 6,370.77 लाख रुपए पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 4,317.11 लाख रुपए की तुलना में 47.57 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। कंपनी का प्रति शेयर आय (EPS) 0.65 रुपए दर्ज किया गया।

