Thursday, July 16, 2026 |
Home Corporate Worldईआरडब्ल्यू स्टील पाइप और स्टील ट्यूबलर पोल निर्माण करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है ‘Anubhav Plast Limited’

ईआरडब्ल्यू स्टील पाइप और स्टील ट्यूबलर पोल निर्माण करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है ‘Anubhav Plast Limited’

19 जून को खुलकर 23 जून 2026 को बंद होगा कंपनी का IPO

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | उत्तर प्रदेश के Kanpur आधारित Anubhav Plast Limited ईआरडब्ल्यू स्टील पाइप और स्टील ट्यूबलर पोल निर्माण करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है। कंपनी द्वारा मौजूदा विनिर्माण परिसर के भीतर क्रैश बैरियर और सोलर पैनल संरचनाओं के उत्पादन के लिए एक नई विनिर्माण सुविधा की स्थापना करने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: Anubhav Plast Limited का निगमन जनवरी, 1987 में हुआ था। कंपनी इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंस वेल्डिंग (ईआरडब्ल्यू) स्टील पाइप और ट्यूबों के निर्माण में लगी हुई है, जो गोल और वर्गाकार खोखले खंडों में उपलब्ध हैं। साथ ही कंपनी स्वैज्ड स्टील ट्यूबलर पोल भी बनाती है। ईआरडब्ल्यू स्टील पाइप और स्टील ट्यूबलर पोल से युक्त कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन, स्ट्रीट लाइटिंग, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण, सिंचाई, जल आपूर्ति, सामान्य इंजीनियरिंग और फैब्रिकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलता है। कंपनी अपने उत्पादों का विपणन “Anubhav” ब्रांड के तहत करती है। कंपनी Uttar Pradesh के Kanpur Dehat में दो विनिर्माण इकाइयों का संचालन करती है और कई भारतीय राज्यों में सरकारी निविदा-आधारित परियोजनाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित कर चुकी है।

कंपनी के ईआरडब्ल्यू उत्पाद IS:2713, IS:9295, IS:1239, IS:4270, IS:1161, IS:4923 और IS:3589 के अनुरूप निर्मित होते हैं और अपनी गुणवत्ता, विश्वसनीयता और टिकाऊपन के लिए ग्राहकों द्वारा व्यापक रूप से स्वीकार किए जाते हैं। वर्तमान में कंपनी के पास ईआरडब्ल्यू स्टील पाइप और ट्यूबों के लिए 7,500 मीट्रिक टन प्रति माह और 90,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष तथा स्वैज्ड स्टील ट्यूबलर पोल के लिए 12,500 यूनिट प्रति माह और 1,50,000 यूनिट प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता है, जो एकल शिफ्ट के आधार पर है।

वर्तमान में कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में IS:2713 के अनुसार 410SP-1 से 410SP-80 तक के 80 से अधिक मानक आकार के स्टील ट्यूबलर पोल शामिल हैं। कंपनी 1.5 इंच से 8 इंच तक के राउंड पाइप और 100 गुना 100 एमएम Square Hollow Section बनाती है। 100 गुना 100 एमएम स्वैज्ड हाई स्ट्रैंथ होते हैं जो कि स्ट्रक्चरल सपोर्ट में काम आते हैं, साथ ही IS:3589, IS:4270 और IS:9295 के अनुसार विभिन्न व्यास और मोटाई के अन्य पाइप और ट्यूबों का निर्माण कर रही है।

कंपनी अपने उत्पादों का विस्तार कर रही है और इसमें 10 इंच तक के गोल पाइप और 200×200 मिमी तक के वर्गाकार पाइप शामिल कर रही है। कंपनी ग्राहकों की विशिष्टताओं के अनुसार उत्पाद आपूर्ति करती है, जिसमें गैल्वनाइजेशन भी शामिल है। गैल्वनाइजेशन एक ऐसी प्रक्रिया है जो जंग प्रतिरोधकता बढ़ाती है और इस्पात संरचनाओं, विशेष रूप से बाहरी और उच्च नमी वाले वातावरण में उनके सेवाकाल को बढ़ाती है।

प्रवर्तकों का अनुभव

80 वर्षीय Omkar Nath Gupta कंपनी के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक हैं। वे कंपनी के संस्थापक हैं। उन्होंने स्टील ट्यूबलर पोल उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपनी की प्रारंभिक विनिर्माण इकाई की स्थापना की और संगठन की वाणिज्यिक, प्रशासनिक और रणनीतिक नींव रखी। उन्हें विनिर्माण क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे स्टील ट्यूबलर पोल और ईआरडब्ल्यू स्टील पाइप के निर्माण में विशेषज्ञता रखते हैं। वे Anubhav Tubes and Conductors Private Limited में भी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

40 वर्षीय Vinamra Gupta कंपनी के प्रमोटर और निदेशक हैं। उन्होंने Kanpur स्थित Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें परियोजना कार्यान्वयन और वित्तीय प्रबंधन, जिसमें वित्तीय रणनीति, बजट निर्माण और परिचालन दक्षता शामिल है, में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे Anubhav Tubes and Conductors Private Limited में निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं।

73 वर्षीया Beena Gupta कंपनी की प्रवर्तक और गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। उन्हें कॉर्पोरेट प्रशासन और रणनीतिक योजना के क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

39 वर्षीया Tanvi Gupta कंपनी की प्रमोटर और निदेशक हैं। उन्होंने Aligarh Muslim University से कला स्नातक (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें मानव संसाधन, अनुपालन और संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 8713.69 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 74.36 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 8732.69 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 207.99 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9816.74 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 599.68 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 8048.88 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 529.57 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 की 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने करीब 6.58 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: Anubhav Plast Limited का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर 19 जून को खुलकर 23 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 30,00,000 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन Capital Square Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment