जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | जयपुर आधारित Clay Craft India Limited बोन चाइना क्रॉकरी और सिरेमिक टेबलवेयर का निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा राजस्थान के Manda में एक अतिरिक्त विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए वांछित पूंजीगत व्यय हेतु राशि जुटाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 19 जून 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: अक्टूबर 1988 में निगमित, Clay Craft India Limited बोन चाइना क्रॉकरी और सिरेमिक टेबलवेयर का निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। यह कंपनी उच्च गुणवत्ता वाले क्रॉकरी उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है, जिनमें प्लेट, कप, तश्तरी, मग और अन्य रसोई के बर्तन शामिल हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: स्टैंडलोन बैलेंसशीट के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 14542.55 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 1350.20 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया था। कंसोलिडेटेड बैलेंसशीट के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 15194.22 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 2075.74 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 17988.67 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 2701.49 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 15.02 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: Clay Craft India Limited का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 19 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 54,24,000 इक्विटी शेयर 193 रुपए से 203 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 110 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लोट साइज 600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन जयपुर आधारित प्रमुख फाइनेंशियल कंपनी Hem Securities Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

