Wednesday, February 18, 2026 |
Home » TVS Motor Company ने Rann Utsav के दूसरे संस्करण में दर्ज की ऐतिहासिक मौजूदगी, मोटरसाइक्लिंग के माध्यम से भारत के एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म को बनाया सशक्त

TVS Motor Company ने Rann Utsav के दूसरे संस्करण में दर्ज की ऐतिहासिक मौजूदगी, मोटरसाइक्लिंग के माध्यम से भारत के एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म को बनाया सशक्त

by Business Remedies
0 comments
tvs
  • पांच बीस्पोक कस्टम मोटरसाइकलों ने Rann of Kutch की संस्कृति एवं परिवेश की व्याख्या की
  • कम्युनिटी राइड्स और मोटरस्पोर्ट्स ने Rann Utsav, Gujarat को दर्शनीय एक्सपेरिएंशियल गंतव्य के रूप में स्थापित किया
  • TVS Apache Owners Group (AOG) और TVS Ronin Cult (Culture, Lifestyle and Travel) कम्युनिटी पहले West Chapter Ride को रण लेकर आई

भुज : दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता TVS Motor Company (TVSM) भारत के सबसे प्रतिष्ठित गंतव्यों के लिए मोटरसाइकल द्वारा एडवेंचर के ज़रिए एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म के नए दौर की शुरूआत कर रही है। Gujarat के Rann Utsav में अपने ऐतिहासिक दूसरे साल के साथ, TVS Motor Company ने Rann of Kutch को दर्शनीय ग्लोबल फेस्टिवल के रूप में पेश किया है, जो देश-विदेश के राइडरों को रण के सफेद तारों से जगमग रेगिस्तान और प्रतिष्ठित ‘Road to Heaven’ का अनुभव पाने के लिए अपनी ओर खींचता है।

पिछले साल फेस्टिवल के साथ पहली बार जुड़ने के बाद, इस संस्करण में 100 मोटरसाइकल प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। इनमें Italy और Mexico जैसे देशों के राइडर भी शामिल थे, जिन्हें दो दिनों की कम्युनिटी राइड्स, बीस्पोक कस्टम मोटरसाइकलों और मोटरस्पोर्ट्स प्रदर्शन के ज़रिए नमक के मैदानों को एक्स्प्लोर करने का मौका मिला। इस फेस्टिवल में बढ़ती भागीदारी मोटरसाइक्लिंग-आधारित एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म के गंतव्यों में Rann Utsav के उद्भव की पुष्टि करती है।

Harsh Sanghavi, माननीय उपमुख्यमंत्री, Gujarat ने कहा, ‘‘Rann Utsav इस पहलु को नया आयाम दे रहा है कि कैसे संस्कृति, परिवेश एवं Innovation के संयोजन के साथ गंतव्यों को अनूठे तरीके से अनुभव किया जा सकता है। इस साल राइडरों एवं समुदायों की बढ़ती भागीदारी दर्शाती है कि कैसे इस तरह की पहलें पारम्परिक टुरिज़्म फोर्मेट से बढ़कर Rann of Kutch के आकर्षण को बढ़ाती हैं। उद्योग जगत के लीडरों जैसे TVS Motor Company के साथ साझेदारी भारत के एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म को सशक्त बनाने में मदद करती है और Rann of Kutch को ऐसे गंतव्य के रूप में स्थापित करती है, जो न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि विश्वस्तर पर भी अपनी पहचान बनाता है।’’

भारत के गंतव्यों को विश्वस्तर पर स्थापित करने के दृष्टिकोण के साथ Rann Utsav इस बात का शक्तिशाली उदाहरण बनकर उभरा है कि किस तरह संस्कृति, परिवेश एवं आधुनिक अनुभव एक साथ मिलकर पर्यटन को आकर्षित कर सकते हैं।

‘‘Rann of Kutch संस्कृति एवं Heritage के लिए भारत की सबसे महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है। भारत के गंतव्यों को बढ़ावा देने का माननीय प्रधानमंत्री जी का दृष्टिकोण और एक्सपेरिएंशियल टुरिज़्म- TVS Motor Company के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें मोटरसाइक्लिंग आधारित एडवेंचर के ज़रिए इस दृष्टिकोण का आगे बढ़ाने का अवसर मिला है, जो भारत के खजाने को विश्वस्तरीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करता है।’’ Sudarshan Venu, Chairman, TVS Motor Company ने कहा।

TVS Apache Owners Group (AOG) और TVS Ronin Cult कम्युनिटी के West Chapter Ride ने रण में 100 से अधिक राइडरों को एकजुट किया

TVS Apache Owners Group (AOG) और TVS Ronin Cult कम्युनिटी के पहले West Chapter Ride में Mumbai, Pune, Kolhapur, Jaipur और Ahmedabad से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस लम्बी दूरी की Ride ने रण को ऐसे गंतव्य के रूप में पेश किया, जहां राइडरों को दोपहिया वाहनों, राजमार्गों, गांवों के रास्तों और नमक के रेगिस्तानों को एक्स्प्लोर करने का मौका मिला।

TVS Premium Arena ने परफोर्मेन्स के DNA और मोटरस्पोर्ट्स के अनुभवों को दर्शाया

TVS Premium Arena में परफोर्मेन्स, मोटरस्पोर्ट्स और बहुमुखी प्रोडक्ट्स का हाई-एनर्जी प्रदर्शन देखने को मिला। इस ज़ोन ने मोटरसाइकलों, रेस मशीनों, एक्सेसरीज़ और मर्चेन्डाइज़ के डायनामिक डिस्पले के ज़रिए TVS Apache के परफोर्मेन्स DNA और TVS Ronin की Cult इमेजरी के साथ TVS Racing की विरासत पर रोशनी डाली।

मोटरस्पोर्ट्स और राइडिंग के अनुभव ने दर्शकों को खूब लुभाया, मुख्य आकर्षण केन्द्रों में शामिल थेः

ऽ TVS Apache Pro Performance का स्टंट प्रदर्शन
ऽ TVS Ronin Drift-R Flat Track Training और उपभोक्ताओं के अनुभव
ऽ TVS Racing FMX Showcase
ऽ TVS Apache RTX Adventure Training एवं अनुभव
ऽ एक Exclusive Women Drift-R Championships

Rann Utsav Custom Series, डिज़ाइन, क्राफ्ट और एक्स्प्लोरेशन से प्रेरित इंजीनियरिंग को एक मंच पर लाई

इस कोलाबोरेशन का केन्द्रबिन्दु था TVS Rann Utsav Custom Series, पांच बीस्पोक मोटरसाइकलों का क्युरेटेड सेट, जिसे Rann of Kutch की सांस्कृतिक व्याख्या के रूप में पेश किया गया। क्षेत्र के विशाल नमक के मैदानों, खुले आसमान, सितारों से जगमग रातों और कला की जीवंत परम्पराओं के साथ इस सीरीज़ ने Heritage को Form, Color और Purpose में बदल दिया।

‘Rann of Kutch Edition- A Symphony of Salt and Sky’ के तहत चार मोटरसाइकलों- TVS Ronin, TVS Apache RTR 200, TVS Apache RTR 310, और TVS Apache RR 310 को Reimagined किया गया। Emore Customs के सहयोग से विकसित हाथ से पेंट किए गए डिज़ाइनों ने विशाल रण के शानदार कंट्रास्ट को पेश किया, जहां बदलते आसमान और सफेद नमक के मैदानों का खूबसूरत संयोजन देखने को मिला। Poster की Color Language, जिसे मुख्य Body Panels पर Fine Art के रूप में Apply किया गया, बीस्पोक Laser-Cut Stainless Steel Badge को Complement करती दिखाई दी, इस तरह हर मोटरसाइकल इस Limited Series का हिस्सा बन गई।

इस कलेक्शन को सम्पूर्ण बनाया विशेष रूप से संशोधित TVS Ronin ने, जो ‘Unscripted Exploration’ की थीम पर निर्मित की गई थी। रण की भावना और मैदानों से प्रेरित यह मोटरसाइकल Dual-Purpose Tyres, Custom-Modified Front Mudguard और Modular Luggage से युक्त Rear Rack के साथ आती है। Ajrakh से प्रेरित Leather Accessories और Camel-Tone के हाथ से सिले Elements स्थानीय Heritage को सम्मानित करते प्रतीत होते हैं, वहीं नीले आसमान से लेकर सफेद नमक तक हर अवयव नमक के रेगिस्तान में सुबह के शांत बदलाव को दिखाता है।

दूसरे संस्करण के साथ Rann of Kutch में वापसी करते हुए TVS Motor Company ने Gujarat Tourism के साथ दीर्घकालिक एक्सपेरिएंशियल प्लेटफॉर्म बनाने के इरादे की पुष्टि की है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो परफोर्मेन्स, कम्युनिटी, डिज़ाइन एवं कल्चर के साथ राइडरों के नज़रिए से भारत के परिवेश को दर्शाता है। यह साझेदारी राइडरों को ‘#ExploreTheUnexploredRann’  के लिए आमंत्रित करती है तथा एक्स्प्लोरेशन, रचनात्मकता एवं मोटरसाइक्लिंग के आनंद के ज़रिए क्षेत्र के बारे में जानने का मौका देती है।



You may also like

Leave a Comment