बिजऩेस रेमेडीज/बैंगलुरू। दुनिया में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम) ने सुपर प्रीमियम स्पोट्र्स मोटरसाकल कैटेगरी में अपनी मुख्य पेशकश- अपडेटेड टीवीएस अपाचे आरआर310 का अनावरण किया है। 2025 एडीशन ओबीडी-2बी नियमों के लिए कम्प्लायन्ट है। टीवीएस अपाचे सीरीज़ की 20वीं सालगिरह और दुनिया भर में 6 मिलियन उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार करने की उपलब्धि का जश्न मनाते हुए कंपनी यह नया एडीशन लेकर आई है।
टीवीएस अपाचे आरआर 310 एक मास्टरपीस है जो पिछले चार दशकों से टीवीएस रेसिंग में अपना प्रभुत्व बनाए हुए है। एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप में 1:49.742 सैकण्ड्स के सर्वश्रेष्ठ लैप टाईम और 215.9 किलोमीटर प्रति घण्टा की टॉप स्पीड के साथ अपना प्रभुत्व स्थापित करने वाली मशीन से प्रेरित यह मास्टरपीस शानदार परफोर्मेन्स देता है। यह सिर्फ एक मोटरसाइकल नहीं बल्कि- स्पीड, सटीकता एवं रेसिंग में बेहतरीन स्टेटमेन्ट है। सबसे पहले 2017 में लॉन्च की गई अपाचे आरआर 310 सुपर स्पोट्र्स मोटरसाइकल सेगमेन्ट में अग्रणी रही है, इसने पावर, टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन में नए मानक स्थापित किए हैं। निरंतर विकसित होते हुए, इसके नए अपग्रेड में मुख्य बदलाव किए गए हैं जो इसकी अपील और राइडिंग के अनुभव को कई गुना बेहतर बना देते हैं।
नए फीचर्स
- लॉन्च कंट्रोल
- कॉर्नरिंग ड्रैग टोर्क कंट्रोल
- जेन-2 रेस
- सिक्वेंशियल टीएसएल
- 8 स्पोक के एलॉय व्हील्स
नई टीवीएस अपाचे आरआर 310, तीन बीटीओ कस्टमाइज़ेशन विकल्पों के साथ, दो वेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगी। सुपर स्पोर्ट परफोर्मेन्स के लिए डिज़ाइन किए गए इस एडीशन में फुली-फेयर्ड डिज़ाइन और रेस-उन्मुख फीचर्स शामिल किए गए हैं जो ट्रैक पर अनुकूल नियन्त्रण बनाए रखते हैं। चार डायनामिक राइडिंग मोड्स- ट्रैक, स्पोर्ट, अरबन और रेन’ के साथ, यह हर परिस्थिति में शानदार परफोर्मेन्स देती है। इसका रिफाइन्ड रिवर्स-इन्क्लाइन्ड डीओएचसी इंजन 9,800 RPM पर 38 PS और 7,900 RPM पर 29 NM का टोर्क देता है तथा रोमांचक राईड का अनुभव प्रदान करता है।
सेगमेन्ट में पहली बार पेश किए गए फीचर्स
1. सिक्वेंशियल टीएसएल
2. कॉर्नरिंग ड्रैग टोर्क कंट्रोल (आरटी-डीएससी)
अतिरिक्त नए फीचर्स
1. लॉन्च कंट्रोल (आरटी-डीएससी)
2. जेन-2 रेस कम्प्यूटर, मल्टी लैंगवेज सपोर्ट के साथ
3. 8 स्पोक के एलॉय व्हील्स
लॉन्च के अवसर पर विमल सुंबली, हैड बिजऩेस- प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि 2017 में अपनी शुरूआत के बाद से टीवीएस अपाचे आरआर 310 सुपर-प्रीमियम स्पोर्ट मोटरसाइकल सेगमेन्ट में मजबूती से उभरी है और इसने अपने रेसिंग डीएनए के साथ परफोर्मेन्स के नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं। टीवीएस रेसिंग की 43 सालों की धरोहर का आगे बढ़ाते हुए यह इनोवेशन और एक्सीलेन्स में हमारे निंरतर प्रयासों का प्रतीक है। आधुनिक तकनीक से युक्त आरआर 310 के नए एडीशन में कई ऐसे फीचर्स हैं जो सेगमेन्ट में पहली बार लाए गए हैं जैसे सिक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैम्प्स (टीएसएल), लॉन्च कंट्रोल और ड्रैग टोर्क कंट्रोल- जो राइड-उन्मुख आधुनिक तकनीकों में हमारी लीडरशिप को दर्शाते हैं। नया बीटीओ रेस रेप्लिका कलरवे हमारी रिकॉर्ड तोडऩे वाली टीवीएस एशिया वन मेक चैम्पियनशिप की विरासत को आगे बढ़ाता है। अपने नए अवतार में अपाचे आरआर 310 न सिर्फ मैदान में शानदार परफोर्मेन्स देती है बल्कि रोज़मर्रा में भी राईड के अनुभव को रोमांचक बनाती है। इसका रोमांचक अनुभव रेसर्स के साथ-साथ मोटरसाइकल प्रशंसकों को भी खूब लुभाता है।’’
टीवीएस एशिया ओएमसी रेस बाईक से प्रेरित शानदार नई सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका कलर स्कीम को अपग्रेेडेड टीवीएस अपाचे आरआर 310 में पेश किया गया है। टीवीएस अपाचे आरआर 310 तीन स्टैण्डर्ड एसकेयू और तीन बीटीओ (बिल्ट टू ऑर्डर) कस्टमाइज़ेशप्स में नीचे दी गई एक्सशोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
नई टीवीएस अपाचे आरआर 310 की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। नया अपडेट सुपर प्रीमियम मोटरसाइकल कैटेगरी में टीवीएस अपाचे आरआर 310 को लीडर के रूप में और मजबूती से स्थापित करता है। राइडर के लिए आध्ुानिक एवं प्रीमियम फीचर्स के साथ यह टेक्नोलॉजी एवं परफोर्मेन्स की सभी सीमाओं को पार कर राइडर को शानदार अनुभव प्रदान करती है, फिर चाहे वह ट्रैक पर हो या सडक़ पर।

