Thursday, August 20, 2026 |
Home Real Estateघर में मिलेगा फाइव स्टार होटल जैसा वल्र्ड क्लास बाथरूम, ट्रिनिटी और जैक्वार के मध्य एमओयू

घर में मिलेगा फाइव स्टार होटल जैसा वल्र्ड क्लास बाथरूम, ट्रिनिटी और जैक्वार के मध्य एमओयू

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/नई दिल्ली। ट्रिनिटी ने प्रीमियम बाथरूम सॉल्यूशंस के लिए विश्वप्रसिद्ध ब्रांड जैक्वार ग्रुप के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की आधिकारिक घोषणा की है। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर एक ऐसे रणनीतिक सहयोग की शुरुआत हैं, जिसके तहत जैक्वार की एलीट ‘आर्टिज़’ लाइन को स्काई पलाज़ो रेसिडेंसेज़ और ट्रिनिटी की आगामी परियोजनाओं में शामिल किया जाएगा। यह साझेदारी लक्जऱी लिविंग के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी।
ट्रिनिटी के साथ सह-ब्रांडेड जैक्वार की ‘आर्टिज’ श्रृंखला कंपनी के डेवेलपमेंट्स को भव्यता और डिजाइन उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। ट्रिनिटी के मैनेजिंग डाइरेक्टर आदिल अल्ताफ ने कहा कि हम जैक्वार ग्रुप के साथ एक रोमांचक और परिवर्तनकारी यात्रा की कल्पना करते हैं, जिसमें उनकी बेमिसाल कारीगरी को स्काई पलाजो रेसिडेंसेज और हमारी आगामी परियोजनाओं में एकीकृत किया जाएगा। यह सहयोग लक्जरी रियल एस्टेट क्षेत्र में ट्रिनिटी की अग्रणी स्थिति को और सुदृढ़ करता है।
भारत की पहली मानव निर्मित बीच रेसिडेंसेज स्काई पलाज़ो रेसिडेंसेज़ अमाल्फी-शैली की तटीय भव्यता को आधुनिक वास्तुकला की उत्कृष्टता के साथ बखूबी जोड़ती हैं। एक असाधारण जीवनशैली अनुभव गढऩे की ट्रिनिटी की अटूट दृष्टि इस साझेदारी के माध्यम से और भी सशक्त होती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर विवरण में शुद्धता, भव्यता और स्थिरता झलकती है। जैक्वार के अत्याधुनिक डिजाइनों के साथ, निवासियों को कार्यक्षमता, सौंदर्यपूर्ण परिष्कार और लक्जऱी से भरपूर सुविधाओं का अद्वितीय संगम प्राप्त होगा।
जैक्वार एक प्रमुख बाथरूम और लाइटिंग ब्रांड है, जिसकी उपस्थिति 55 से ज्यादा देशों में है, जैसे यूरोप, मध्य पूर्व, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है, जो भारत के प्रीमियम बाथ सेगमेंट में इसकी प्रमुखता और उपभोक्ता विश्वास को और मजबूत करता है। ये LEED प्लेटिनम-प्रमाणित फैक्ट्रियां उच्चतम मानकों के साथ स्थायी उत्पादन और सटीक इंजीनियरिंग करती हैं, जिससे बेहतरीन गुणवत्ता और लंबे समय तक चलने वाली उत्पाद की गारंटी मिलती है।



You may also like

Leave a Comment