नई दिल्ली। भारत में Toyota की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Electric SUV के तौर पर Toyota Urban Cruiser Ebella को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई यह पहली इलेक्ट्रिक (BEV) SUV है, जिसे भारत में पेश किया गया है। निर्माता की ओर से इस इलेक्ट्रिक SUV में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Front Ventilated Seats, Ambient Light, Slide and Recline Rear Seats, Wireless Mobile Charger, JBL Audio System, Level-2 ADAS, 360 Degree Camera, Seven Airbags, Dual Tone Interior, 10-inch Digital Instrument Cluster, 10.25-inch Infotainment System, Connected Car Technology, LED Lights और 18-inch Alloy Wheels जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Toyota की ओर से Ebella EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें 49 kWh और 61 kWh Battery Pack शामिल हैं। इन बैटरियों को सिंगल चार्ज में अधिकतम 543 Kilometer तक की रेंज मिलती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में लगी मोटर से इसे 106 kW और 128 kW की पावर के विकल्प मिलते हैं, जबकि अधिकतम 189 Newton Meter का टॉर्क जनरेट किया जाता है।

