नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Skoda सेडान से लेकर SUV सेगमेंट तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराती है। कंपनी ने 20 January 2026 को Skoda Kushaq Facelift को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। नए अवतार में डिजाइन, फीचर्स और वेरिएंट लाइन-अप में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही Monte Carlo Edition को भी शामिल किया गया है।
Skoda Kushaq Facelift में कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें LED Headlamps, Connected LED Taillights, Sequential Indicators और Panoramic Sunroof दिया गया है। इसके अलावा Front Parking Sensors, ABS, EBD, Traction Control System, चारों पहियों में Disc Brakes और MSR जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं। सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर Alloy Wheels, Sunroof और Auto-dimming IRVM दिए गए हैं।
Skoda Kushaq Facelift को पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.0 Litre Turbo Petrol Engine मिलता है, जो 85 kW की पावर और 178 Newton Meter का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 1.5 Litre Petrol Engine से 110 kW की पावर और 250 Newton Meter का टॉर्क मिलता है। दोनों इंजन के साथ Manual Transmission और Automatic Transmission का विकल्प दिया गया है।

