Friday, May 23, 2025 |
Home » हाड़ौती सम्भाग के पर्यटन विकास को दिया जाएगा प्रोत्साहन: दिया कुमारी

हाड़ौती सम्भाग के पर्यटन विकास को दिया जाएगा प्रोत्साहन: दिया कुमारी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों ने राज्य के पर्यटन विकास को लेकर राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, सचिव शैलेश प्रधान, कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रतिनिधि मंडल में मौजूद होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के साथ कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने हाडौती क्षेत्र के पर्यटन विकास हेतु कई बिन्दुओं पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से चर्चा की।
कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि हाडौती क्षेत्र का पर्यटन विकास में आ रही सभी अवरोधों को दूर करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य संभागों की तरह हाडौती में पर्यटन विकास को भी प्रोत्साहन देने के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने हाडौती के पर्यटन विकास के कई बिंदुओं को पर्यटन मंत्री के समक्ष पेश किया, जिसमें प्रमुख रूप से कोटा में इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट की स्थापना हो। मुकुंदरा एवं रामगढ़ अभ्यारण को संपूर्ण विकसित किया जाए। आभेडा बायोलॉजिकल पार्क के अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। हाडौती को पर्यटन सर्किट बनाने के लिए पर्यटक विभाग द्वारा ट्रैवल फेयर पर्यटन फेयर का आयोजन किया जाए। कोटा महोत्सव की शुरुआत की जाए। चंबल नदी में क्रूज टूरिज्म को लेकर किया जाए प्रयासों को और गति प्रदान कि जाए एवं चंबल गार्डन से चंबल सफारी बोटिंग की शुरुआत की जाए। रंगपुर घाट व केशोरायपाटन के सामने स्थित घाट को विकसित कर वहा नावो के संचालन के साथ-साथ रोपवे के माध्यम से एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की व्यवस्था की जाए। कोटा डोरिया साडिय़ों के लिए शिल्पग्राम उदयपुर की तरह बाजार विकसित कर हाडौती में एक बाजार उपलब्ध कराया जाए। कोटा में स्टोनपार्क की स्थापना एवं स्टोन मार्ट का आयोजन किया जाए।
इस अवसर पर राज्य की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने सभी होटल रिसोर्ट एवं पर्यटन व्यवसाइयो को आशवस्त किया कि राजस्थान सरकार राज्य के पर्यटन विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है, इसके लिए बजट में पर्यटन कल्याण बोर्ड की स्थापना नई पर्यटन नीति बनाने एवं 5000 करोड रुपए का बजट राज्य के पर्यटन एवं पर्यटन के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए घोषित किया गया है, जिसे अमल में लाकर राज्य में पर्यटन विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में आने वाले सभी अवरोधों को तुरंत प्रभाव से निस्तारण करने की बात कही। इस अवसर पर होटल फेडरेशन राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान सरक्षंक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सचिव शैलेश प्रधान सहित सभी पदाधिकारीयों ने कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।



You may also like

Leave a Comment

Copyright @ Singhvi publication Pvt Ltd. | All right reserved – Developed by IJS INFOTECH