Saturday, February 14, 2026 |
Home » Top Speed में दौड़ रही भारत की ऑटो इंडस्ट्री, जनवरी में बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही

Top Speed में दौड़ रही भारत की ऑटो इंडस्ट्री, जनवरी में बिक्री ऑल-टाइम हाई पर रही

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। जीएसटी दरों में कमी और घरेलू मांग में सुधार के चलते देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने जनवरी 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया। इंडस्ट्री बॉडी Society of Indian Automobile Manufacturers (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

जनवरी 2026 में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 4,49,616 यूनिट्स रही, जबकि जनवरी 2025 में यह 3,99,386 यूनिट्स थी।

दोपहिया वाहन सेगमेंट में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कुल दोपहिया बिक्री 26.2 प्रतिशत बढ़कर 19,25,603 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 15,26,218 यूनिट्स थी।

  • स्कूटर बिक्री 36.9 प्रतिशत बढ़कर 7,50,580 यूनिट्स रही।
  • मोटरसाइकिल बिक्री 20.3 प्रतिशत बढ़कर 11,26,416 यूनिट्स पर पहुंची।
  • मोपेड बिक्री 16.1 प्रतिशत बढ़कर 48,607 यूनिट्स दर्ज की गई।

तिपहिया वाहनों की बिक्री में 30.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई और यह 75,725 यूनिट्स रही, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 58,167 यूनिट्स थी।

  • यात्री तिपहिया वाहन 30.4 प्रतिशत बढ़कर 60,881 यूनिट्स रहे।
  • ट्रांसपोर्ट तिपहिया वाहन 33.4 प्रतिशत बढ़कर 13,374 यूनिट्स हो गए।
    हालांकि, ई-रिक्शा की बिक्री 7.9 प्रतिशत घटकर 925 यूनिट्स रह गई।

सियाम के अनुसार, जनवरी 2026 में यात्री वाहन, तिपहिया, दोपहिया और क्वाड्रीसाइकल की कुल बिक्री 29,27,394 यूनिट्स रही, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि जनवरी 2026 में बिक्री के आंकड़े जनवरी 2025 की तुलना में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में कमी के बाद बनी मजबूत मांग ने नए साल की शुरुआत को सकारात्मक बनाया है। साथ ही, केंद्रीय बजट 2026 में घोषित पहलों और अनुकूल नीतिगत वातावरण से विनिर्माण क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ मिलने तथा मध्यम अवधि में विकास को समर्थन मिलने की उम्मीद है।



You may also like

Leave a Comment