Monday, July 6, 2026 |
Home Automobileतमिलनाडु में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कामकाज शुरू, जेएलआर की ‘रेंज रोवर इवोक’ बनी यहाँ तैयार होने वाली पहली गाड़ी

तमिलनाडु में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कामकाज शुरू, जेएलआर की ‘रेंज रोवर इवोक’ बनी यहाँ तैयार होने वाली पहली गाड़ी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज / पनापक्कम। भारत की अग्रणी कार और एसयूवी निर्माता टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) और इसकी सहयोगी कंपनी जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी (जेएलआर) ने तमिलनाडु के रानीपेट जिले के पनापक्कम में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कामकाज शुरू करने की घोषणा की है।

यह अत्याधुनिक सुविधा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और जेएलआर दोनों ब्रांडों के लिए विकसित किए जा रहे ‘ग्रीनफील्ड प्लांट’ के पहले चरण का हिस्सा है, जहां भविष्य में अगली पीढ़ी के वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों का भी उत्पादन किया जाएगा। इस प्लांट से तैयार होकर बाहर निकलने वाला पहला वाहन जेएलआर की स्थानीय स्तर पर निर्मित ‘रेंज रोवर इवोक’ है, जो अपनी आधुनिक लग्ज़री, उन्नत तकनीक और बेहतरीन कारीगरी के लिए वैश्विक स्तर पर जानी जाती है। प्लांट का औपचारिक उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरू एम.के. स्टालिन और टाटा संस तथा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन ने किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और टाटा मोटर्स, जेएलआर एवं टाटा समूह के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री थिरू एम.के. स्टालिन ने कहा,
“टाटा समूह ने देश के औद्योगिक विकास और राष्ट्र निर्माण में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तमिलनाडु के साथ इसकी दीर्घकालिक साझेदारी रही है। पनापक्कम में इस नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा की शुरुआत और पहली रेंज रोवर इवोक के रोल-आउट के साथ, राज्य को विश्व-स्तरीय ऑटोमोटिव निर्माण के विस्तार का साक्षी बनने पर गर्व है। तमिलनाडु उन उद्योगों को निरंतर समर्थन देता रहेगा जो रोजगार सृजन, नवाचार और मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं।”

वहीं, टाटा संस और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा,
“पनापक्कम प्लांट का उद्घाटन टिकाऊ और भविष्य-उन्मुख मैन्युफैक्चरिंग को आगे बढ़ाने की टाटा समूह की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। तमिलनाडु जैसे प्रगतिशील राज्य के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर हमें गर्व है। इस नई सुविधा के जरिए हम भारत और वैश्विक बाजारों के लिए उच्च गुणवत्ता, उत्कृष्ट कारीगरी और अत्याधुनिक तकनीक से लैस वाहन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”



You may also like

Leave a Comment