Monday, March 9, 2026 |
Home » ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूत मांग से भारत का खुदरा वाहन बाजार जनवरी में 17 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूत मांग से भारत का खुदरा वाहन बाजार जनवरी में 17 प्रतिशत से अधिक बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/नई दिल्ली (IANS)। भारत का कुल खुदरा वाहन बाजार जनवरी में सालाना आधार पर 17.61 प्रतिशत बढ़कर 27,22,558 Units पर पहुंच गया है। इसकी वजह Two-Wheeler और Passenger Vehicle की मांग में इजाफा होना है। यह जानकारी मंगलवार को Federation of Automobile Dealers Association (FADA) की ओर से दी गई।

FADA ने बयान में कहा कि Passenger Vehicles की बिक्री जनवरी में 7.22 प्रतिशत बढ़कर 5,13,475 Units हो गई है। कुल बिक्री में Urban Areas की हिस्सेदारी 59.2 प्रतिशत रही है। Rural Areas में Passenger Vehicles की Retail Sales सालाना आधार पर 14.43 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, Urban Areas में Passenger Vehicles की बिक्री 2.75 प्रतिशत बढ़ी है, जो दिखाता है कि Rural Areas में मांग में तेजी से इजाफा हो रहा है।

FADA के अध्यक्ष C S Vigneshwar ने कहा, “GST में कमी के साथ फसल कटाई के चलते Rural Areas में मजबूत Cash Flow और Wedding Season से Passenger Vehicles और Freight Vehicles की मांग मजबूत बनी हुई है। Dealers से मिले Feedback के मुताबिक, गाड़ियों की Enquiries में तेजी देखी जा रही है और ग्राहकों की रुचि High-Value Models की तरफ बढ़ी है।”

उन्होंने आगे कहा कि Pongal या Makar Sankranti और Marriage Season के कारण Rural Areas में बिक्री मजबूत बनी हुई है।

FADA ने बताया कि Two-Wheeler Sales में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, जिनकी संख्या 18,52,870 Units रही, यह पिछले वर्ष की तुलना में 20.82 प्रतिशत अधिक है। Two-Wheeler Segment में Rural Areas की हिस्सेदारी लगभग 56 प्रतिशत रही।

Commercial Vehicles की बिक्री 1,07,486 Units रही, जो 15.07 प्रतिशत अधिक है। इनमें Light Commercial Vehicles की 65,505 Units और Heavy Commercial Vehicles की 34,287 Units शामिल हैं, दोनों की बिक्री में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

FADA ने कहा कि फरवरी में बाजार का माहौल काफी सकारात्मक है, जिसे अनुकूल Macroeconomics और Dealers के जमीनी स्तर पर बढ़ते भरोसे का समर्थन प्राप्त है। 72.56 प्रतिशत Dealers को Growth की उम्मीद है, जबकि केवल 4.51 प्रतिशत Dealers को Decline की आशंका है।



You may also like

Leave a Comment