Saturday, July 4, 2026 |
Home Editorialविदेशि निवेशकों का चीन की ओर रुख भारत के लिए चिंता का विषय

विदेशि निवेशकों का चीन की ओर रुख भारत के लिए चिंता का विषय

by Business Remedies
0 comments
punit jain

पिछले दो साल में विदेशी निवेशकों ने भारत में खरीदो और चीन में बेचो की रणनीति का पालन करते हुए खूब पैसा बनाया है। पर चीन की सरकार ने अपनी इकॉनमी में जान फूंकने के लिए हाल में राहत पैकेज का ऐलान किया, इसके बाद से वहां के शेयर मार्केट में काफी तेजी आई है। वहीं भारतीय शेयर बाजार के साथ अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी है, जबकि चीन के बाजार में तेजी देखी जा रही है। चीन के बाजार में विदेशी निवेश बढ़ रहा है। भारतीय बाजारों से विदेशी निवेशकों का चीन की ओर रुझान बढऩा भारत के लिए चिंता का विषय है। चीन के शेयर बाजार में लौटी तेजी की वजह से अब यह एक बार फिर से ग्लोबल पोर्टफोलियो का अहम ठिकाना बन सकता है। दरअसल, निवेशक चीन के बाजार में तेजी की वजह से वहां निवेश कर रहे हैं। बाजार पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक चीन के शेयर बाजार से जो पैसा जापान और दक्षिणपूर्व एशिया के बाजारों में गया था, वह अब फिर से चीन में वापस लौट रहा है। पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के बाजारों से विदेशी निवेशकों का पैसा निकल गया, जबकि जापान से भी सितंबर के पहले तीन हफ्तों में 20 अरब डॉलर से अधिक की निकासी हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक अब बेहतर रिटर्न के लिए चीन की ओर रुख कर रहे हैं, जो इस साल अधिकांश समय धीमा था। चीन इंडेक्स अपने निचले स्तर से 30 फीसदी से अधिक बढ़ चुका है। चीन की सरकार ने हाल ही में ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों की घोषणा की है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा आई है।अगस्त तक दुनिया के म्यूचुअल फंड्स ने अपने पोर्टफोलियो का मात्र 5 फीसदी हिस्सा चाइनीज इक्विटी में रखा है, जो पिछले एक दशक का न्यूनतम स्तर है। इससे साफ है कि चीन में निवेश बढ़ाने की काफी गुंजाइश है। जहां एक ओर भारत और चीन के बीच वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, खासकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में, जिसे मोदी सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बढ़ावा दिया है। देसी-विदेशी निवेशकों ने भारत की इन नीतियों में विश्वास जताया है, लेकिन अब यह देखना होगा कि विदेशी निवेशकों का यह झुकाव लंबे समय तक चीन की ओर बना रहेगा या नहीं।



You may also like

Leave a Comment