नई दिल्ली । Tecno की पॉपुलर POVA सीरीज़ ने एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 के साथ भारतीय बाजार में दस्तक दी है। बोल्ड इंडियन स्पिरिट को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई यह सीरीज़ हमेशा से पावर, परफॉर्मेंस और स्टाइल का संगम रही है, और नया मॉडल उसी विरासत को आगे बढ़ाता है।
जहां ओरिजिनल POVA Curve ने अपने इनोवेटिव एस्थेटिक्स से ट्रेंड सेट किया था, वहीं Pova Curve 2 को स्पेसक्राफ्ट इंजीनियरिंग की सटीकता से प्रेरित एक और ज्यादा शार्प और सोफिस्टिकेटेड अपग्रेड के रूप में पेश किया गया है। इसका लॉन्चपैड-रेडी, फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन इसे भीड़ में अलग पहचान देता है, जबकि स्लिम प्रोफाइल इसे प्रीमियम फील प्रदान करती है।
लॉन्च के मौके पर Tecno Mobile India के सीईओ Arijeet Talapatra ने कहा, “POVA एक सीरीज़ के तौर पर हमेशा सीमाओं को आगे बढ़ाने और यूज़र्स की असली समस्याओं को हल करने के लिए जानी जाती है। Pova Curve 2 के साथ हमने रोज़मर्रा की पावर को नए तरीके से परिभाषित किया है। लंबी चलने वाली बैटरी, इंटेलिजेंट एआई और मुश्किल परिस्थितियों में भी भरोसेमंद कनेक्टिविटी—हर फीचर को सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है। यह परफॉर्मेंस एक स्लिम, स्पेसक्राफ्ट-प्रेरित डिजाइन में पैक की गई है, जो स्टाइल और ताकत का संतुलन पेश करती है।”
खास तौर पर भारत के शुरुआती नौकरीपेशा युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह स्मार्टफोन ‘इनर स्ट्रेंथ’ का प्रतीक है। इसमें बड़ी, हाई-एंड्योरेंस बैटरी को बेहद स्लिम बॉडी में समाहित किया गया है, जो सेगमेंट-फर्स्ट इंजीनियरिंग का दावा करती है। इसके साथ ही रॉक-सॉलिड कनेक्टिविटी और सहज एआई इंटीग्रेशन इसे डेली यूज़ के लिए भरोसेमंद बनाते हैं।
Pova Curve 2 उन उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किया गया है जो चाहते हैं कि उनका स्मार्टफोन उनकी रफ्तार के साथ चले—तेज़, स्टाइलिश और बिना किसी समझौते के।

