Saturday, August 8, 2026 |
Home Tech WorldJioFinance App ने अलग-अलग बैंकों और NBFCs द्वारा दी जाने वाली Fixed Deposit के लिए शुरू किया सिंगल प्लेटफॉर्म

JioFinance App ने अलग-अलग बैंकों और NBFCs द्वारा दी जाने वाली Fixed Deposit के लिए शुरू किया सिंगल प्लेटफॉर्म

by Business Remedies
0 comments

अब यूजर्स JioFinance ऐप के जरिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तुलना कर सकते हैं, उनमें निवेश कर सकते हैं और एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से उन्हें ट्रैक भी कर सकते हैं।

मुंबई, 11 फरवरी 2026 : JioFinance ऐप के यूजर्स अब कई बैंकों और NBFCs द्वारा दी जाने वाली अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट तक एक ही प्लेटफॉर्म पर पहुंच बना सकते हैं। यह नई सुविधा JioFinance ऐप को आसान, सुरक्षित और पूरी तरह digital वित्तीय सेवाओं के लिए एक भरोसेमंद one-stop destination के रूप में और मजबूत बनाती है।

यह फीचर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो सुरक्षित और कम जोखिम वाले बचत विकल्प चाहते हैं। इसके जरिए यूजर्स आकर्षक ब्याज दरों पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की आसानी से तुलना कर सकते हैं और पूरी तरह digital प्रक्रिया के माध्यम से निवेश कर सकते हैं।

जियोफाइनेंस ऐप से FD बुक करने के मुख्य फायदे :

FD देने वाले कई विकल्प

यह फीचर यूजर्स को कई बैंकों और NBFCs द्वारा दी जाने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना करने में मदद करता है। इनमें Unity Small Finance Bank, Suryoday Small Finance Bank, Bajaj Finance, Shriram Finance, Utkarsh Small Finance Bank और Mahindra Finance शामिल हैं।

फिल्टर की मदद से यूजर ब्याज दर और अवधि के आधार पर विकल्पों को आसानी से छांट सकते हैं, जिससे सही फैसला लेना आसान हो जाता है।

प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों तक पहुंच

इसमें सालाना 8.15%* तक की ब्याज दर मिलती है, जिसमें Small Finance Banks और NBFCs के high return वाले विकल्प भी शामिल हैं।

सरल और सुरक्षित digital बुकिंग

यूजर्स कुछ ही मिनटों में पूरी तरह digital और सुरक्षित प्रक्रिया के जरिए FD बुक कर सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की manual process की जरूरत नहीं होती।

बेहतर योजना के लिए साफ और स्पष्ट जानकारी

यूजर्स FD की अवधि, tax से जुड़ी जानकारी, lock-in period, और समय से पहले FD तोड़ने की शर्तों को आसानी से देख सकते हैं।

सभी FD को एक जगह ट्रैक करने की सुविधा

ऐप में एक ही dashboard मिलता है, जहां जारी और पूरी हो चुकी FD की जानकारी देखी जा सकती है। इसमें return, maturity की तारीख और renewal के लिए reminder भी शामिल हैं।

Jio Finance Platform and Services Limited के Chief Executive Officer, Surabhe S. Sharma ने कहा कि, “अलग-अलग संस्थानों द्वारा पेश की जा रही FD के कई विकल्प देना हमारे उस प्रयास का हिस्सा है, जिससे यूजर्स अपने जीवन के लक्ष्यों के अनुसार समझदारी से पैसों से जुड़े फैसले ले सकें। भारत में FD आज भी एक popular बचत का विकल्प है, लेकिन अक्सर यूजर्स को अलग-अलग संस्थानों की तुलना करने, ब्याज दरें समझने या अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी FD को ट्रैक करने में परेशानी होती है। हम FD को खोजने, तुलना करने, बुक करने और ट्रैक करने के लिए एक आसान, transparent और पूरी तरह digital प्रक्रिया देकर इस परेशानी को दूर कर रहे हैं।”

JioFinance ऐप पर दी जा रही फिक्स्ड डिपॉजिट की यह सुविधा Blostem Fintech Private Limited द्वारा संचालित है। यह एक B2B banking infrastructure प्लेटफॉर्म है, जो कई बैंकों और NBFCs के साथ Business Correspondent और/या Technical Service Provider (TSP) के रूप में जुड़ा हुआ है। अलग-अलग FD विकल्प देखने के लिए यूजर JioFinance ऐप download कर सकते हैं। ऐप के home page पर जाकर ‘फिक्स्ड डिपॉजिट्स’ सेक्शन खोलें और कुछ आसान steps में अपनी FD बुक कर सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment