Notice: Function WP_Styles::add was called incorrectly. The style with the handle "market-ticker-cgb-style-css" was enqueued with dependencies that are not registered: wp-blocks. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.9.1.) in /home/punitremedies/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Wednesday, May 20, 2026 |
Home Breaking Newsराजस्थान का सेवा, समर्पण और सुशासन पर केंद्रित बजट

राजस्थान का सेवा, समर्पण और सुशासन पर केंद्रित बजट

युवाओं, महिलाओं व किसानों पर विशेष फोकस, व्यापारिक व वित्त ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए भी हुई कई घोषणाएं

by Business Remedies
0 comments
Rajasthan Finance Minister Diya Kumari presenting Budget 2026 in Assembly

राजस्थान की वित्त मंत्री Diya Kumari ने इन पंक्तियों के साथ बजट की शुरुआत की…
कश्ती चलाने वालों ने जब हार के दी पतवार हमें…
लहर-लहर तूफान मिले और संग-संग मझधार हमें….
फिर भी दिखाया है हमने और आगे भी दिखा देंगे….
इन हालात में भी आता है दरिया करना पार हमें….

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। राजस्थान की वित्त मंत्री Diya Kumari ने बुधवार को विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा पूर्ण बजट-2026-27 पेश कर नई उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास किया है। बजट में Diya Kumari ने मोदी सरकार के विकसित भारत 2047 को साकार करने की कोशिश की है। बजट सेवा, समर्पण और सुशासन पर केंद्रित रखा गया है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि राजस्थान के बजट में युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। युवाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी शुरू करने की घोषणा और महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की ऋण सीमा बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए कर महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल की गई है। वहीं किसानों के लिए कई नई योजनाएं लाकर उन्हें मजबूत करने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा व्यापारिक व वित्त ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं।

किसानों के लिए प्रमुख घोषणाएं

35 लाख किसानों को 25 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त फसली कर्ज दिए जाएंगे। इसके लिए 800 करोड़ ब्याज अनुदान पर खर्च होंगे। सहकारी बैंकों से दीर्घकालीन कृषि कर्ज पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
8000 डिग्गियों का निर्माण, 36 हजार नए फार्म पॉन्ड, 50 हजार किसानों को तारंबंदी पर 288 करोड़ अनुदान।
कृषि यंत्रों की खरीद पर 160 करोड़ अनुदान।
3496 पंचायतों में वर्मी कंपोस्ट यूनिट।
एआई और रिमोट सेंसिंग आधारित रियल टाइम मौसम निगरानी सेंटर।

महिलाओं के लिए घोषणाएं

25 हजार महिलाओं और युवाओं को मिनी ई मित्र के रूप में अधिकृत किया जाएगा।
महिला स्वयं सहायता समूह के कर्ज की सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़।
रूरल वुमन BPO पर 100 करोड़ खर्च।
11000 अमृत पोषक वाटिकाएं।

युवाओं के लिए घोषणाएं

राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना।
30 हजार युवाओं को 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन।
1000 युवाओं को अंग्रेजी, जापानी और कोरियन भाषा प्रशिक्षण।
टेक्नो हब और ड्रीम प्रोग्राम।

इंफ्रास्ट्रक्चर व उद्योग

1800 करोड़ से नए ब्रिज और सडक़ें।
400 करोड़ से लॉजिस्टिक पहुंच मार्ग।
250 EV चार्जिंग स्टेशन, 60 CNG स्टेशन।
बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ के सोलर पार्क।
RIPS-2024 के तहत लॉजिस्टिक सेंटर्स को लाभ।

जल, स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र

6500 गांवों को हर घर नल योजना से जोड़ा जाएगा।
4500 करोड़ जल जीवन मिशन पर खर्च।
जयपुर के JK Lon Hospital में 75 करोड़ से नया IPD टावर।
मोक्षवाहिनी योजना से डेड बॉडी घर तक फ्री पहुंचाई जाएगी।
मेंटल हेल्थ सेंटर जिला अस्पतालों में।

शिक्षा व कौशल

2500 स्कूलों की मरम्मत पर 500 करोड़।
450 करोड़ से नए भवन।
कक्षा 1 से 8 तक 40 लाख छात्रों को फ्री यूनिफॉर्म।
मेजर शैतान सिंह कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, जोधपुर।

पर्यटन व संस्कृति

जैसलमेर के खुड़ी में अल्ट्रा लग्जरी टूरिज्म जोन।
थार सांस्कृतिक सर्किट।
भरतपुर में बृज कन्वेंशन सेंटर।
50 हजार बुजुर्गों को हवाई तीर्थ यात्रा।

कुल मिलाकर यह बजट सेवा, समर्पण और सुशासन की थीम पर आधारित है, जिसमें विकास, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सुदृढ़ीकरण का संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।



You may also like

Leave a Comment