Saturday, March 7, 2026 |
Home » HP ने भारत के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेश किए नए DeskJet printers

HP ने भारत के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेश किए नए DeskJet printers

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली : HP ने आज भारत में DeskJet ऑल-इन-वन (AIO) printers की नई रेंज पेश की। इस रेंज को विशेष रूप से छात्रों, अभिभावकों और पेशेवरों के लिए होम प्रिंटिंग को ज्यादा स्मार्ट, सरल और रोचक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पोर्टफोलियो में HP DeskJet, HP DeskJet Ink Advantage और HP DeskJet Ultra Ink Advantage में कुल चार मॉडल हैं। इनसे रोजाना के कामों में सुगमता, एफिशिएंसी और कॉस्ट इफेक्टिव परफॉर्मेंस का संतुलन मिलेगा।

HP Inc. में India Market-Print Category के सीनियर डायरेक्टर Satish Kumar ने कहा, ‘भारतीय घरों में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में परिवारों में इस तरह के नेक्स्ट जनरेशन प्रिंटिंग सॉल्यूशंस की जरूरत बढ़ रही है, जो कॉम्पैक्ट, Wi-Fi enabled और प्रयोग में आसान हों तथा उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से घुल-मिल जाएं। नई HP DeskJet सीरीज को इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें स्मार्ट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को कंटेंपररी डिजाइन और वाइब्रेंट कलर एक्सेंट के साथ जोड़ा गया है। आसान सेटअप और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ इस नई रेंज से परिवारों को हर दिन आत्मविश्वास के साथ प्रिंट करने, कुछ सीखने और क्रिएट करने में मदद मिलेगी। यह रेंज हर परिवार के लिए प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपिंग को सरल, एफिशिएंट और विजुअली अपीलिंग बनाएगी।’

रोजाना की प्रिंटिंग की जरूरतों को सपोर्ट करने के लिए तैयार नई DeskJet ऑल-इन-वन (AIO) सीरीज से प्रिंटिंग आसान और सुगम हो जाएगी। इस लाइनअप में अलग-अलग घरेलू प्रिंटिंग की जरूरतों के लिए डिजाइन किए गए मॉडल शामिल हैं। इसमें साधारण प्रिंटिंग और स्कैनिंग से लेकर ऑटोमैटिक डॉक्युमेंट फीडिंग जैसे कन्वीनियंस फीचर्स के साथ हायर वॉल्युम प्रिंटिंग तक की जरूरतें शामिल हैं। इसमें किसी तरह की रुकावट से बचने और घर के किसी भी कोने से आसानी से प्रिंट, स्कैन और कॉपी करने के लिए self-healing technology के साथ भरोसेमंद डुअल-बैंड Wi-Fi® दिया गया है। लो-कॉस्ट, हाई-यील्ड ओरिजिनल HP Ink के साथ इस सीरीज से असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं डेली वर्क डॉक्युमेंट के लिए शार्प टेक्स्ट और बेहतरीन कलर्स मिलेंगे।



You may also like

Leave a Comment