Friday, December 5, 2025 |
Home » Tata Asset Management ने लॉन्च किया Hybrid Long-Short Fund – Titanium SIF

Tata Asset Management ने लॉन्च किया Hybrid Long-Short Fund – Titanium SIF

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/ MumbaiTata Asset Management ने Tata Mutual Fund की ओर से पेश Titanium Specialized Investment Fund (SIF) के लॉन्च की घोषणा की है। यह Fund Hybrid (मिली-जुली) Long-Short निवेश रणनीति के आधार पर Equity, Debt और Derivative निवेशों को गतिशील रूप से संयोजित करता है ताकि निवेशकों को बेहतर जोखिम-समायोजित लाभ के साथ बाजार के विभिन्न चरणों में आगे बढ़ने में मदद मिल सके। यह नया Fund Offer 17 नवम्बर, 2025 को खुला और 2 दिसम्बर, 2025 को बंद होगा। यह Fund ज्यादा जोखिम पसंद करने वाले निवेशकों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें किसी AMC में PAN स्तर पर सभी SIF के लिए न्यूनतम निवेश राशि 10 लाख रुपये है।

Hybrid Long-Short श्रेणी वाला यह Fund, Equity और Debt में न्यूनतम 25 प्रतिशत आवंटन और Short Instrument में अधिकतम 25 प्रतिशत बगैर Hedge वाला निवेश रखता है। यह अनूठा मिश्रण Fund को Equity और Derivative Instrument में Long Position के जरिये बाजार में तेजी का सामना करने, Short Strategy और Arbitrage के जरिये नकारात्मक जोखिम को कम करने और Debt के जरिये संभावित रूप से Return पैदा करने में मदद करता है। इस रणनीति के तहत Real Estate Investment Trust (REIT) और Infrastructure Investment Trust (InvIT) में भी निवेश किया जा सकता है। Fund Long और Short, दोनों तरह के Exposure को सक्रिय रूप से प्रबंधित कर, ऐसा प्रदर्शन प्रदान करने का प्रयास करता है जो बाजार के रुझान पर कम निर्भर हो। यह रणनीति Equity Derivative का उपयोग बाजार के रुझान को व्यक्त करने, बढ़ते और गिरते दोनों शेयरों में अवसरों का लाभ उठाने और अस्थिर चरणों के दौरान जोखिम प्रबंधन के लिए करती है। Equity, Debt और Derivative में Exposure को विविधीकृत करने का यह तरीका Portfolio की दक्षता बढ़ाने के लिए अपनाया जाता है।

Tata Asset Management के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, Anand Vardarajan ने इस Fund को लॉन्च करते हुए कहा, “SIF Framework की शुरुआत भारत के निवेश परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जो अधिक परिष्कृत लेकिन सुव्यवस्थित रणनीतियों के लिए जगह बनाता है। हम ऐसे Products बनाने पर ध्यान देते हैं, जो निवेशकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए विवेक और दीर्घकालिक धन सृजन के हमारे मूल सिद्धांत को बनाए रखें। बाजार में अस्थिरता आना स्वाभाविक है। हमने देखा है कि लगभग 65 प्रतिशत अवधि में बाजार में तेजी का रुख रहता है, जबकि 35 प्रतिशत अवधि में कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलता (Sideways) या फिर गिरावट का रुझान रहता है। निवेशक इस संदर्भ में, Portfolio से Return हासिल करने के लिए तेजी के दौर का इंतजार करना चाहते हैं। SIF निवेशक को Hedging और Derivative की मदद से बाजार में गिरावट या Sideways के संभावित रूप से लाभ उठाने में मदद करता है। हमारी Titanium SIF रणनीतियों का उद्देश्य है, इन अपेक्षाओं को पूरा करना।”

Titanium SIF के Fund प्रबंधक, Suraj Nanda ने कहा, “Titanium Hybrid Long-Short Fund निवेश का अलग दृष्टिकोण पेश करता है जो गतिशील जोखिम प्रबंधन के जरिये जोखिम और परिणाम को संतुलित करने का प्रयास करता है। SIF ढांचा बाजार में बदलाव के अनुकूल रणनीति बनाने के लिहाज से अधिक लचीलापन प्रदान करता है। यह Fund Long और Short, दोनों Position का चतुराई से इस्तेमाल कर, अस्थिरता कम करते हुए जोखिम-समायोजित Return पैदा करने का प्रयास करता है – जो वृद्धि की संभावनाओं से समझौता किए बिना संभावित स्थिरता चाहने वाले निवेशकों के लिए लाभ की स्थिति होती है।”

SEBI द्वारा प्रस्तुत SIF ढांचा Mutual Fund और AIF/PMS संरचनाओं के बीच की खाई को पाटता है, जिससे Fund House विनियमित और कर-कुशल माहौल में नए किस्म के लचीले Products पेश कर सकते हैं। यह ढांचा निवेशकों को 10 लाख रुपये के न्यूनतम PAN-स्तरीय निवेश के साथ किसी AMC में SIF में निवेश की सुविधा प्रदान करता है। यह उन निवेशकों की ज़रूरतों को पूरा करता है जो अलग-अलग रणनीतियों की तलाश में रहते हैं और उन्हें लगता है कि नए किस्म के समाधान उचित तरीके से जोखिम प्रबंधन में मदद कर सकते हैं। Titanium SIF – Hybrid Long-Short Fund का शुभारंभ, Tata Asset Management की नए किस्म के और शोध-आधारित निवेश समाधान तैयार करने के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है जो निवेशकों को हर तरह के बाजार चक्र में दीर्घकालिक स्तर पर धन सृजन करने में मदद कर सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment