Thursday, July 9, 2026 |
Home AutomobileTata.ev ने लॉन्च की नई Sierra.ev

Tata.ev ने लॉन्च की नई Sierra.ev

530 किमी तक रियल-वर्ल्ड रेंज के साथ दमदार इलेक्ट्रिक प्रदर्शन

by Business Remedies
0 comments
  • 15 मिनट चार्जिंग में 263 किमी तक चलने की क्षमता
  • 5.8 सेकंड में 100 किमी रफ्तार, दमदार पावर और टॉर्क

Mumbai | बीआर न्यूज नेटवर्क | Tata.ev ने अपनी नई Sierra.ev को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी प्रतिष्ठित Sierra नाम को आधुनिक इलेक्ट्रिक तकनीक, बेहतर रेंज, हाई परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजिटल फीचर्स के साथ नए रूप में पेश करती है। इसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये रखी गई है और बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

रियल-वर्ल्ड रेंज और बैटरी टेक्नोलॉजी

नई Sierra.ev को लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कंपनी ने 665 किमी तक की एमआईडीसी रेंज और 510-530 किमी की वास्तविक रियल-वर्ल्ड रेंज का दावा किया है। इसमें लाइफटाइम एचवी बैटरी वारंटी दी गई है, जो ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसा और सुरक्षा देती है।

इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिसके जरिए सिर्फ 15 मिनट में लगभग 263 किमी तक की रेंज हासिल की जा सकती है। यह फीचर इसे लंबी यात्राओं के लिए भी बेहद उपयोगी बनाता है और चार्जिंग टाइम को काफी कम कर देता है।

पावरफुल परफॉर्मेंस और ड्राइविंग अनुभव

इस एसयूवी को हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ डिजाइन किया गया है। इसमें 504 एनएम का टॉर्क और 306 पीएस की पावर मिलती है, जिससे यह बेहद मजबूत ड्राइविंग अनुभव देती है।

कार मात्र 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है, जो इसे अपने सेगमेंट की तेज़ एसयूवी में शामिल करती है। इसमें ड्यूल-मोटर क्यूडब्ल्यूडी सिस्टम और एडवांस सस्पेंशन दिया गया है, जो हर तरह की सड़क़ पर बेहतर स्थिरता और नियंत्रण प्रदान करता है।

प्रीमियम इंटीरियर और डिजिटल फीचर्स

Sierra.ev के केबिन को पूरी तरह प्रीमियम और टेक-ड्रिवन बनाया गया है। इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरामिक सनरूफ दिया गया है, जो केबिन को खुला और लग्जरी फील देता है। इसके साथ ट्रिपल स्क्रीन डिजिटल सेटअप, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम और एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे एक थिएटर जैसा अनुभव बनाती है। यह गाड़ी आधुनिक डिजिटल लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

एडवांस सेफ्टी और स्मार्ट ड्राइविंग टेक्नोलॉजी

इस एसयूवी में सुरक्षा और ड्राइविंग असिस्टेंस पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें 540ए एचडी कैमरा सिस्टम, चारों ओर ब्लाइंड स्पॉट व्यू और एडवांस ड्राइवर असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं। ऑटो पार्किंग, समन और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स इसे स्मार्ट बनाते हैं। साथ ही डिजी एक्सेस और कीलेस एंट्री जैसी सुविधाएं ड्राइविंग अनुभव को और आसान बनाती हैं।

बाजार रणनीति और लॉन्च डिटेल्स

यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और ईवी मुख्यधारा में आ रही हैं। कंपनी का मानना है कि ग्राहक अब केवल माइलेज नहीं बल्कि डिजाइन, टेक्नोलॉजी और पहचान को भी महत्व दे रहे हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए Sierra.ev को मिड-एसयूवी सेगमेंट में एक प्रीमियम विकल्प के रूप में पेश किया गया है। इसकी बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी।



You may also like

Leave a Comment