Wednesday, July 1, 2026 |
Home CommoditySUZLON को सनश्योर एनर्जी से 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का Order मिला

SUZLON को सनश्योर एनर्जी से 100.8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का Order मिला

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/पुणे  SUZLON स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों के माध्यम से बड़ी कंपनियों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा को तेजी से अपनाने को बढ़ावा दे रहा है, जिससे भारत के स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बदलाव और 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता प्राप्त करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को समर्थन मिल रहा है। इस प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाते हुए, SUZLON ने सनश्योर एनर्जी से 100.8 मेगावॉट की ईपीसी पवन ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर प्राप्त किया है, जो पवन ऊर्जा क्षेत्र में सनश्योर एनर्जी की एक नई पहल है।

जे.पी. चालसानी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सुजलॉन समूह ने कहा कि स्वतंत्र विद्युत उत्पादक अब तेजी से पवन ऊर्जा की शक्ति को पहचान रहे हैं, जो बिजली को अधिक सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली बनाती है। यह बदलाव न केवल हमारे ऊर्जा लक्ष्यों का समर्थन करता है, बल्कि उद्योग में सतत आर्थिक विकास और नवाचार को भी आगे बढ़ाता है। विवेक श्रीवास्तव, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, इंडिया बिजनेस, SUZLON समूह ने कहा कियह साझेदारी निश्चय ही भारत की नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन की मुहिम को आगे बढ़ाएगी। हमारा लक्ष्य है कि हम भारत में अधिक से अधिक स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों के साथ मिलकर देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्रांति को गति दें। मनीष मेहता, को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर, सनश्योर एनर्जी ने कहा कि यह परियोजना सनश्योर एनर्जी के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो में विविधता लाएगी और 2030 तक 10 गीगावॉट क्षमता तक पहुँचने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



You may also like

Leave a Comment