बिजऩेस रेमेडीज/पुणे Suzlon ने Jindal Renewables की सहायक कंपनी जिंदल ग्रीन विंड 1 प्राइवेट लिमिटेड से 204.75 मेगावाट का तीसरा ऑर्डर हासिल किया है, जिससे भारत में कम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के साथ उत्पादित इस्पात (स्टील) क्रांति को और गति मिलेगी। यह सुजलॉन का सबसे बड़ा वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) ऑर्डर भी है, जिसकी कुल क्षमता 907.20 मेगावाट है। इससे पहले सुजलॉन को छत्तीसगढ़ और ओ?िशा में जिंदल स्टील के संयंत्रों के लिए 702.45 मेगावाट पवन ऊर्जा की आपूर्ति के लिए दो ऑर्डर मिले थे। । सुजलॉन के ऑर्डर बुक में फिलहाल 59 प्रतिशत हिस्सेदारी सीएंडआई ग्राहकों की है। कुल आर्डर बुक अब रिकॉर्ड 5.9 गीगा वाट के स्तर पर पहुंच गया है, जो कंपनी के इतिहास में अब तक का उच्चतम स्तर है।
Suzlon इस नए ऑर्डर के तहत 65 अत्याधुनिक एस144 विंड टर्बाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) हाइब्रिड लैटिस टावर्स (एचएलटी) के साथ आपूर्ति करेगी, जिनमें से हरेक की क्षमता 3.15 मेगावाट है। उत्पादित ऊर्जा का उपयोग छत्तीसगढ़ और ओडि़शा में स्थित इस्पात संयंत्रों में निजी खपत के लिए किया जाएगा, जिससे उनकी परिचालन वहनीयता बढ़ेगी और भारत के हरित ऊर्जा संक्रमण में योगदान मिलेगा।
Suzlon समूह के उपाध्यक्ष, गिरीश तांती ने कहा, कि हमें जिंदल रिन्यूएबल्स जैसे दूरदर्शी संगठनों के साथ अपनी मजबूत साझेदारी के जरिये भारत के इस्पात डीकार्बनाइजेशन को आगे बढ़ाने पर गर्व है। हम कर्नाटक में अपनी शुरुआती सफलताओं के आधार पर अब तमिलनाडु में कमतर कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के साथ उत्पादित इस्पात की क्रांति का विस्तार कर रहे हैं, जो पवन ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी है। साथ मिलकर, हम भारत में वहनीय औद्योगिक विकास के भविष्य को नई दिशा दे कर रहे हैं। जिंदल रिन्यूएबल्स के अध्यक्ष, भारत सक्सेना ने कहा, कि जिंदल रिन्यूएबल्स में, हम भारत के इस्पात उद्योग में डीकार्बनाइजेशन आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुजलॉन के साथ यह तीसरा ऑर्डर वहनीय प्रथाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सबसे बड़ा डीकार्बनाइजेशन समाधान प्रदाता बनने के हमारे दृष्टिकोण का प्रतीक है। Suzlon समूह के मुख्य कार्यकारी, जेपी चलसानी ने कहा कि सुजलॉन नवीकरणीय ऊर्जा में दशकों की विशेषज्ञता के साथ, इस्पात और भारी उद्योगों में डीकार्बनाइजेशन को आगे बढ़ाने की विशिष्ट क्षमता है जहां पारंपरिक रूप से यह मुश्किल रहा है। औद्योगिक विकास में तेजी के बीच वहनीय ऊर्जा समाधानों की बेहद जरूरत है। Suzlon नवोन्मेषी पवन ऊर्जा समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जो उद्योगों को दीर्घकालिक अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कार्बन पदचिह्न को कम करने में मदद करते हैं।

