Friday, July 3, 2026 |
Home Commodityगवर्नेंस नाउ 11वें PSU Awards में NMDC का शानदार प्रदर्शन

गवर्नेंस नाउ 11वें PSU Awards में NMDC का शानदार प्रदर्शन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/हैदराबाद  NMDC, भारत का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक और जिम्मेदार खनिक नई दिल्ली में आयोजित गवर्नेंस नाउ 11 वें PSU Awards में पाँच प्रतिष्ठित पुरस्कारों के साथ अपने उद्योग नेतृत्व को जारी रखे हुए है। एनएमडीसी ने पाँच श्रेणियों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उल्लेखनीय जीत हासिल की है।
PSU लीडरशीप अवॉर्ड अमिताभ मुखर्जी, सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) को प्रदान किया गया, प्रियदर्शिनी, निदेशक (कार्मिक) को सीएसआर के लिए और पी. जयप्रकाश, महाप्रबंधक (नैगम संचार) को कम्यूनिकेशन लीडरशीप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । कंपनी को सीएसआर: पर्यावरण और सुस्थिरता तथा परिचालन उत्कृष्टता में नवाचार के अवॉर्ड भी प्राप्त हुए। यह पुरस्कार NMDC के नवाचार और उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं तथा उद्योग में उसकी अग्रणी स्थिति को मजबूत करते हंै। पुरस्कार सम्मानित गणमान्य विभूतियों सतीश चंद्र दुबे, राज्य मंत्री, कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय, तथा सत्य पाल सिंह, पूर्व राज्य मंत्री मानव संसाधन विकास और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए। एनएमडीसी की ओर से पी. जय प्रकाश (महाप्रबंधक, नैगम संचार) और श्रीनिवास राव (उप महाप्रबंधक, नैगम संचार) ने पुरस्कार प्राप्त किए ।
एनएमडीसी के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि एनएमडीसी नवाचार, स्थिरता और उत्तरदायित्वपूर्ण विकास के साथ खनन में निरंतर नए मानक स्थापित कर रहा है । ये पुरस्कार नेतृत्व और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। उद्योग में एक अग्रणी के रूप में, हम आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत का निर्माण करने के लिए समर्पित हैं। छह दशकों से अधिक समय से उद्योग का नेतृत्व कर रहे एनएमडीसी ने परिचालन और कॉर्पोरेट प्रशासन में लगातार उच्च मानदंड स्थापित किए हैं। इसकी सीएसआर पहलों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मजबूत स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और कौशल विकास के साथ छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के परिदृश्य को बदल दिया है। स्थिरता पर निरंतर ध्यान देने और नवीनतम प्रौद्योगिकी प्रगति का लाभ उठाने के साथ, एनएमडीसी उद्योग में परिवर्तन और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ा रहा है।

 



You may also like

Leave a Comment