Wednesday, August 19, 2026 |
Home Corporate WorldSungarner Energies Limited को NTPC Mining Limited से मिला ₹5.29 करोड़ का Order

Sungarner Energies Limited को NTPC Mining Limited से मिला ₹5.29 करोड़ का Order

by Business Remedies
0 comments
'Sungarner Energies Limited'

500 KW/2.5 MWh BESS और 1 MW Solar PV Plant से जुड़ा EPC Contract

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Sungarner Energies Limited Solar Power, UPS, Battery, Inverter और Solar Panel उपलब्ध करवाने वाली कंपनी है। कंपनी ने Stock Exchanges को सूचित किया है कि उसे TLCMP Township में 500 KW/2.5 MWh BESS के Design, Engineering, Supply, Transportation, Civil Works, Installation, Testing, Commissioning और PG Testing के लिए EPC Contract मिला है। इस Contract में 1 MW Solar PV Plant और 11 KV System के साथ Integration के अलावा PG Testing के सफल completion से 3 वर्षों तक Operation and Maintenance तथा Tender Terms के अनुसार लागू Warranty, Performance और LD obligations शामिल हैं। इस कार्य के लिए कंपनी को NTPC Mining Limited से ₹5,29,98,499 का Order मिला है।

यह करती है कंपनी

Sungarner Energies Limited की शुरुआत First Generation Entrepreneur सुमीत तिवारी द्वारा वर्ष 2015 में लोगों को effective और low-cost Power Solutions उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। कंपनी विभिन्न प्रकार के Power Solutions जैसे Solar Power, UPS, Battery, Inverter और Solar Panel उपलब्ध करवाती है। इसके साथ ही कंपनी अपने customers को Power Sector में Design एवं Engineering Services भी प्रदान करती है।

वर्तमान में कंपनी Solar Inverter, Online UPS System, EV Charger और Lead Acid Battery के manufacturing में भी संलग्न है। Sungarner ने EV Vehicles के manufacturing के लिए WMI Code भी प्राप्त किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी केवल prototype develop किया है और EV Vehicles का full-scale manufacturing शुरू नहीं किया है।

कंपनी ने नई Product Series को develop करने के लिए एक dedicated R&D facility की आवश्यकता को पहचाना। इसके तहत वर्ष 2017 में एक medium-sized in-house R&D facility की स्थापना की गई और इसमें experts को नियुक्त किया गया। ये experts कंपनी को Solar Inverter, efficient Power Electronic Products, EV Charger, Harmonic Filter, BMS System और Lithium Iron Battery जैसे products के development में मदद कर रहे हैं।

R&D activities का primary objective कंपनी को लगातार competitive बनाए रखना है, ताकि वह ऐसे products का production कर सके जो उसकी current product range को आगे बढ़ाने और upgrade करने में मदद करें।

कंपनी एक integrated Solar Energy Solution Provider भी है, जो अपने customers को Engineering, Procurement and Construction (EPC) Services प्रदान करती है। कंपनी innovative products के माध्यम से reliable Solar Solutions उपलब्ध कराने का प्रयास करती है और इसे अपनी high-efficiency PV Module Manufacturing Unit तथा comprehensive EPC Solutions के माध्यम से हासिल करती है।



You may also like

Leave a Comment