Wednesday, September 9, 2026 |
Home Educationसुबोध महिला महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन

सुबोध महिला महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
रामबाग स्थित एस.एस. जैन सुबोध पी. जी. महिला महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेणु जोशी ने विजेता छात्राओं को पुरुस्कार वितरण एवं उत्साहवद्र्धन कर ऐसी प्रतियोगिताओं को व्यक्तित्व निर्माण एवं कौशल विकास हेतु अति महत्वपूर्ण बताया।
महाविद्यालय के संयोजक वी सी डागा ने आधुनिक जीवन शैली से पर्यावरण की रक्षात्मक ओजोन परत के क्षय को घातक बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता बताई। अंत में कार्यक्रम की संयोजिका वर्षा शर्मा एवं डॉ सपना खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।



You may also like

Leave a Comment