नई दिल्ली। SS Retail Limited (कंपनी या SS Retail) ने अपने equity shares के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की घोषणा की है। यह offer कुल 3,600.00 मिलियन रुपये तक के नए equity shares के fresh issue और 1,400.00 मिलियन रुपये तक के equity shares के offer for sale (OFS) का संयोजन है। OFS के तहत promoter selling shareholders सिद्धार्थ गुणवंत शाह, दीपा सिद्धार्थ शाह, हर्षल किशोर पारेख और भाविनी हर्षल पारेख तथा अन्य selling shareholder राखी नरेंद्र फिरोदिया अपने shares बेचेंगे।
SS Retail मोबाइल फोन, accessories और अन्य electronic products की multi-brand retail chain है। कंपनी की गतिविधियां पांच राज्यों—महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात—में हैं। गुजरात में कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 से कारोबार शुरू किया है। कंपनी metro, mini-metro, tier-1, tier-2 और tier-3 तथा उससे छोटे शहरों समेत विभिन्न श्रेणी के शहरों में कई product categories का कारोबार करती है। हालांकि, कंपनी का मुख्य focus tier-2 तथा tier-3 और उससे छोटे शहरों में मोबाइल फोन और accessories की retail बिक्री पर रहा है।
31 मार्च 2026 तक कंपनी के भारत में 503 stores थे, जिनमें से 458 महाराष्ट्र में थे। Knowledge Company Report के अनुसार, इससे SS Retail पश्चिम भारत (गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव) तथा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी mobile phone retail chain और देश में अपने competitors के बीच तीसरी सबसे बड़ी mobile phone retail chain बन गई है।
कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने कारोबार का तेजी से विस्तार किया है। 31 मार्च 2024 को 109 शहरों में 236 stores थे, जो बढ़कर 31 मार्च 2026 तक 215 शहरों में 503 stores हो गए। इस दौरान stores की संख्या में 45.99% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) रही। Knowledge Company Report के अनुसार, यह कंपनी को सबसे तेजी से बढ़ने वाली mobile retail chain में शामिल करता है। यह वृद्धि दर competitors में दूसरी सबसे अधिक है और इसी अवधि में competitors की 19.29% की औसत वृद्धि दर से करीब 2.4 गुना है।
31 मार्च 2026 तक कंपनी के stores कुल 2,41,365 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले थे। Knowledge Company Report के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की प्रति वर्ग फुट बिक्री 1,46,347.03 रुपये रही, जो उसके competitors में सबसे अधिक थी। यह stores में उपलब्ध जगह के बेहतर इस्तेमाल और store की productivity को दर्शाता है।
कंपनी मुख्य रूप से तीन brands—‘SS Mobile’, ‘Mobile Exchange Wala’ और ‘The Mobile Space’—के माध्यम से कारोबार करती है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने Olinio Nexus India Private Limited (Olinio) में 51.04% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। Olinio भी इसी तरह के कारोबार में है। 31 मार्च 2026 तक Olinio के 34 stores थे और ये सभी महाराष्ट्र में संचालित हो रहे थे।
वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने ‘GIZMORE’ brand का भी अधिग्रहण किया, जो B2B retail accessories brand है।
IPO के तहत जारी किए जाने वाले equity shares को BSE Limited और National Stock Exchange of India Limited (NSE) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। इस offer के लिए NSE को नामित stock exchange बनाया गया है।

