Sunday, October 4, 2026 |
Home Metro City Special‘निवेशक दरबार 9.0’ कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन

‘निवेशक दरबार 9.0’ कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन

by Business Remedies
0 comments

भारत की सबसे बड़ी Financial Awareness Conference

हर वर्ष की भांति इस साल भी सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा Share Market और Mutual Funds की भारत की सबसे बड़ी Financial Awareness Conference ‘निवेशक दरबार 9.0’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 9:00 बजे से आरंभ होकर सायंकाल पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। सुबह 9:00 बजे ‘निवेशक दरबार’ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से की गई, जिसमें विशिष्ट अतिथि IAS श्री टीकमचंद बोहरा जी, श्रीमती प्रिया सोढ़ानी, श्री BK मालपानी, श्री गिरधारी बियानी जी, श्री महेश कुमार सोढ़ानी एवं श्री राजेश कुमार सोढ़ानी जी उपस्थित रहे।

निवेशक दरबार Conference में Share Market और Mutual Funds के बड़े और अपने क्षेत्र के अनुभवी दिग्गजों ने अपने अनुभव लोगों के साथ साझा किए। इनमें मुख्य रूप से ताहेर बादशाह, प्रवीण यादव, प्रकाश पांडे जी, ऋषिकेश सिंह, मोहित जांगिड़, श्री कृष्ण शर्मा, सुश्री श्वेता कामा और जिगर पारेख मंच पर उपस्थित रहे।

निवेशक दरबार वर्ष 2016 से भारत के समस्त जिज्ञासु निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस बार भी हर साल की तरह भारत के कोने-कोने से लगभग 1400 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की सफलता के नए आयाम दर्ज किए हैं।

इस बार नवाचार करते हुए नए प्रयोग के रूप में तीन Multibagger कंपनियों के Promoters भी निवेशकों से रूबरू हुए और निवेशकों के सवालों के जवाब दिए। निवेशक दरबार के मंच पर राजेश कुमार सोढ़ानी द्वारा ‘Practical Framework for Studying a Company’ पर चर्चा की गई, जिसका मुख्य विषय था कि किसी कंपनी का विश्लेषण कैसे करें। किसी कंपनी का अध्ययन करने के लिए एक व्यावहारिक ढांचा, जिसमें Business की Quality, Financial Performance, Growth की क्षमता और प्रमुख Risks शामिल हैं।

निवेशक दरबार के प्रमुख विषय, जिन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई, वे हैं:

● Asset Allocation
● How to Find Multibaggers
● उभरते Sectors और भविष्य के विकास की Themes
● Future of Indian Stock Market and Impact of AI
● Retirement Planning और Mutual Fund Selection
● Risk Management
● Open Panel Discussion – Q&A

सायंकाल के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की शुरुआत श्री केदार नाथ गोयल, श्री उमेश सोनी, डॉ. दानेश्वर शर्मा, CS. शिक्षा शर्मा, डॉ. विष्णु बजाज, श्री सुरेश कुमार सोढ़ानी एवं श्री राजेश कुमार सोढ़ानी जी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कंपनीज पिछले 2 साल से National Financial Literacy Olympiad (NFLO) का अखिल भारतीय स्तर पर RKCL के सहयोग से NFLO सफल रूप से आयोजन करता आ रहा है। कार्यक्रम के सायंकालीन सत्र में National Financial Literacy Olympiad 2026 (NFLO) की विभिन्न Categories में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विजेताओं के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिए गए।

NFLO की विभिन्न Categories (Class 6-8; Class 9-10; Class 11 – PG Students) के Category 1 एवं 2 के विजेताओं को प्रत्येक Category के अंतर्गत Laptop, Tab और Mobile Phone पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए। साथ ही प्रथम विजेता को IBIS Hotel की तरफ से एक दिन का Stay और पहले पांच विजेताओं को Cinepolis द्वारा Movie Tickets भी प्रदान किए गए। प्रत्येक Category के प्रथम दस विजेताओं को Sodhani Academy of Fintech Enablers Ltd के Courses पर 90% तक की Scholarship भी प्रदान की जाएगी। इस पुरस्कार समारोह का प्रथम Part गुजरात और महाराष्ट्र के विजेताओं हेतु हाल ही में मुंबई में 23 सितम्बर 2026 को आयोजित किया गया था।

इसके साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले Chartered Accountants, Company Secretaries और Famous Merchant Bankers को भी सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से सी.एस. शुभम जैन, सी.एस. संदीप कुमार जैन, सी.एस. राधिका बलसानिया, अधिवक्ता शशि बाला जी, अधिवक्ता राहुल फतहपुरिया जी एवं प्रसिद्ध पत्रकार श्री पुनीत जैन को उनके समाज में योगदान एवं प्रगति के लिए सम्मानित किया गया।

इस समारोह में नई पीढ़ी को दिशा देने वाले शिक्षकों का “शिक्षा गौरव सम्मान (Shiksha Gaurav Samman)” से अभिनंदन किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। Jaipuria Institute of Management के Director डॉ. दानेश्वर शर्मा जी को Management Education के क्षेत्र में योगदान के लिए एवं Mr Cherian, Principal, Waris International School, जयपुर को पुरस्कृत किया गया।

साथ ही, इस अवसर पर “Jaipur Entrepreneurial Excellence Award 2026” के माध्यम से जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य, Entrepreneurship और Business Contribution करने वाले उद्यमियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें प्रमुखता से जयपुर रत्न Manufacturing Company को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं, दर्शकों और सभी पुरस्कृत विजेताओं को श्री राजेश कुमार सोढ़ानी द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम में भागीदारी हेतु धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और उन्होंने समस्त टीम को भव्य और शानदार कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री रितिका, सुश्री आस्था एवं वंश द्वारा किया गया।

सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा आयोजित ‘निवेशक दरबार’ कार्यक्रम पिछले 10 वर्षों से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है और सभी इसका बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसमें उनकी न केवल Finance Planning के बारे में ज्ञान की वृद्धि हुई, बल्कि भविष्य के लिए पूंजी का निर्माण (Wealth Creation) कैसे किया जाए, यह भी सीखने को मिला। अपने-अपने क्षेत्रों के उत्कृष्ट एवं अनुभवी वक्ताओं से उन्हें भविष्य के नए आयामों के बारे में पता चला और साथ ही उनके प्रश्नों और जिज्ञासाओं का भी समाधान प्राप्त हुआ।



You may also like

Leave a Comment