Monday, December 15, 2025 |
Home » SNG के Satyanarayan Gupta और Sohan Lal Tambi के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, षडयंत्रपूर्वक Parth City में करोड़ों की संपत्ति हड़पने का है मामला

SNG के Satyanarayan Gupta और Sohan Lal Tambi के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, षडयंत्रपूर्वक Parth City में करोड़ों की संपत्ति हड़पने का है मामला

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / Jaipur. विद्याधर नगर थाना में हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज और वर्तमान में जेल में बंद रियल एस्टेट कारोबारी Satyanarayan Gupta का एक ओर कारनामा सामने आया है। Shri Govind Kripa Buildmart Private Limited के अधिकृत प्रतिनिधि Ankur Khandelwal ने SNG के Satyanarayan Gupta, Sohan Lal Tambi, Rakesh Kumar Gupta और Ghanshyam Gupta के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 316 (5), 338, 340 (2), 62 (2) (B) और 336 (2) के तहत षडयंत्रपूर्वक योजना बनाकर आवासीय स्कीम Parth City का डेवलपमेंट ना कराकर फर्जी व कूटरचित तरीके से संपत्ति को हड़पकर खुर्द-बुर्द करने और करोड़ों की राशि प्राप्त कर संपत्ति पर कब्जा करने का मामला दर्ज कराया है।

यह है मामला: एफआईआर में दर्ज तथ्यों के अनुसार वर्ष 2016 में Shankar Khandelwal के किसी मुकदमें में न्यायिक अभिरक्षा में जाने तथा न्यायिक अभिरक्षा के दौरान ही प्रार्थी के कैंसर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने पर मार्च 2017 में M/s Govind Mahima Real Mart (Pvt.) Ltd. जरिये निदेशक Satyanarayan Gupta तथा Sohan Lal Tambi पुत्र Ramgopal Tambi, निवासी D-50, हाथी बाबू मार्ग, बनीपार्क Jaipur द्वारा एक समझौता पत्र के तहत आवासीय स्कीम Parth City में M/s Shri Govindpura Buildmart Pvt. Ltd. अर्थात Shankar Khandelwal के हिस्से की 50,000 वर्गगज भूमि के पट्टे खाली हस्ताक्षरित थे, जो कि Sohan Lal Tambi ने अपने निवास पर रख लिये थे और उक्त व्यक्तियों ने आपसी मिलीभगत से स्वयं को सदोष लाभ व प्रार्थी को सदोष हानि करने के उद्देश्य से Shankar Khandelwal के हिस्से की 50,000 वर्गगज भूमि के पट्टे (खाली हस्ताक्षरित आवंटन पत्र) जिनकी कीमत लगभग 150 करोड़ राशि की है, में से षडयंत्र के तहत फर्जी व कूटरचित तरीके से षडयंत्रपूर्वक Sohan Lal Tambi पुत्र Ram Gopal Tambi द्वारा अपने व अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर आवंटन पत्र जारी कर लिये गये तथा Satyanarayan Gupta ने फर्जी व कूटरचित तरीके से अपने एकल हस्ताक्षर से Rakesh Kumar Gupta एवं Ghanshyam Gupta के नाम पर आवंटन पत्र जारी कर दिये और उनको अवैध रूप से बेचने का अपराध कारित किया है।

जबकि उक्त आवासीय योजना Parth City के डेवलपमेंट एग्रीमेंट के पेज संख्या 14 के क्रम से 9.6 के पैरा न (dd) में स्पष्ट रूप से शर्त अंकित है कि उक्त Parth City योजना में किसी भी प्लॉट को कोई भी आवंटन पत्र / पट्टा या भूमि हस्तांतरण का कोई भी दस्तावेज दोनों साझेदारों (बतौर हैसियत खातेदार/मालिक तथा बतौर डेवलपर की हैसियत) के संयुक्त हस्ताक्षरों से ही जारी किया जा सकेगा। इस प्रकार Sohan Lal Tambi तथा Satyanarayan Gupta द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत प्रार्थी की संपत्ति को जानबूझकर Rakesh Kumar Gupta एवं Ghanshyam Gupta के आपसी सहयोग से धोखाधड़ी कारित कर संपत्ति को अवैध तरीके से खुर्द-बुर्द करने तथा करोड़ों की राशि हड़पने का अपराध कारित किया है।

अमानत में खयानत: Shankar Khandelwal ने Business Remedies को बताया कि हमारी कंपनी Shri Govind Kripa Buildmart Private Limited और Satyanarayan Gupta की कंपनी M/s Govind Mahima Real Mart (Pvt.) Ltd. की कालवाड़ रोड स्थित Parth City आवासीय योजना के लिए आपसी शर्तों पर एक डेवलपमेंट एग्रीमेंट बनाया गया था, जिसमें योजना को डेवलप करने की जिम्मेदारी Satyanarayan Gupta को दी गई थी, जिसके बदले उन्हें इस आवासीय योजना में कुल 300 बीघा जमीन डेवलपमेंट करने हेतु दी गई थी। एग्रीमेंट के मुताबिक Satyanarayan Gupta को 20 करोड़ रुपये Shankar Khandelwal को देना तय था जिसे साजिशन षडयंत्र के तहत Shankar Khandelwal को दिया ही नहीं गया।

न्यायिक हिरासत के दौरान पट्टे जारी: उन्होंने बताया कि Satyanarayan Gupta और Sohan Lal Tambi ने मिलकर सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी से आवासीय योजना Parth City के पट्टे उस अवधि में भी जारी कर दिये जब मैं किसी मुकदमें में न्यायिक हिरासत में था। Satyanarayan Gupta और Sohan Lal Tambi ने मिलकर सिंगल साइन से पट्टे जारी कर दिये जो कि नियमों के विरुद्ध था। उन्होंने ज्यादातर पट्टे अपने परिवार, नजदीकी रिश्तेदार और करीबी दोस्तों को जारी किये हैं। फिलहाल Satyanarayan Gupta पुलिस हिरासत में है तथा Sohan Lal Tambi पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Khandelwal ने बताया कि Satyanarayan Gupta को विद्याधर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया गया है और उनके खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और ठगी के कई केस विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं।

Sohan Lal Tambi पर विश्वासघात का आरोप: उन्होंने बताया कि मैंने Sohan Lal Tambi को अच्छा और नेक इंसान समझकर Parth City के एग्रीमेंट में गवाह तथा निष्पक्ष मध्यस्थता की भूमिका दी ताकि यह एग्रीमेंटधारी दोनों पार्टियों से तय शर्तों और नियमों के हिसाब से काम करा कर अपनी भूमिका को सार्थक करें लेकिन Sohan Lal Tambi कलयुग के मित्र निकले। आवासीय योजना Parth City की मध्यस्थता के लिए रखे गये मेरे 50,000 वर्गगज के पट्टों को फर्जीवाड़े से बेचने में Sohan Lal Tambi ने Satyanarayan Gupta का पूरा सहयोग किया है, साथ में Sohan Lal Tambi ने अपने और अपने परिवार जनों के नाम लगभग 12,500 वर्गगज की जमीन के पट्टे 2 मार्च 2017 की तारीख में भर लिये और बाजार में लगभग 25 करोड़ रुपये में बेच दिए। जबकि इस दिनांक को Shankar Khandelwal न्यायिक अभिरक्षा में था।



You may also like

Leave a Comment