बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
भारत की अग्रणी एनबीएफसी में से एक SMFG India Credit कंपनी लिमिटेड (जिसे पहले फुलरटन इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने देश भर में सबसे बड़े एक दिवसीय पशु देखभाल शिविर का आयोजन किया। ये शिविर एक साथ 16 राज्यों के 500 से अधिक स्थानों पर आयोजित किए गए, जहां 1.5 लाख से अधिक पशुओं के लिए जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई। राजस्थान में पशु विकास दिवस का आयोजन 47 स्थानों पर हुआ, जहां 15000 से अधिक पशुओं को जरूरी स्वास्थ्यसेवाएं उपलब्ध कराई गईं। हर शिविर में स्थानीय वेटेरीनेरी डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क पशु स्वास्थ्य जांच, पशुओं के लिए मुफ्त दवाओं का वितरण एवं टीकाकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, साथ ही दुधारू पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सलाह भी दी गई।
एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट में हमारा मानना है कि किसानों और उनके पशुओं के बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता होता है। किसान के लिए पशु एक सम्पत्ति से कहीं बढक़र है, वे उनके परिवार का अभिन्न हिस्सा होते हैं। ऐसे में उनका कल्याण किसानों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। जब पशु स्वस्थ होता है, तो किसान का परिवार भी फलता-फूलता है। इसी उद्देश्य के साथ एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने पशुओं के लिए बेहतर देखभाल तथा उनकी जरूरतों के लिए वित्तीय समाधान उपलब्ध कराकर ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।
एसएमआईसीसी के कर्मचारी देश भर के 670 से अधिक नगरों और 70000 से अधिक गांवों में फैले उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। हम ऋण के जरिए ग्रामीण भारत के सपनों को साकार करना चाहते हैं, हम अपने संचालन क्षेत्रों में स्थानीय समुदायां को जरूरी कौशल प्रदान कर बेहतर आजीविकास के लिए सक्षम बनाते हैं।
सातवें पशु विकास दिवस में देश भर से 6000 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, जो इस अभियान में योगदान देने के लिए एकजुट हुए। इन 6000 में से 350 से अधिक कर्मचारियों ने राजस्थान में पशु विकास के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पशु विकास दिवस ग्रामीण प्रगति एवं स्थायी विकास को बढ़ावा देने की एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस साल इस पहल के तहत स्वास्थयसेवाओं के दायरे से आगे बढक़र जागरुकता सत्रों का आयोजन भी किया गया, जहां हमने पशु मालिकों को पशुओं के कल्याण, उनके स्वास्थ्य, शारीरिक शोषण की रोकथाम, एमरजेन्सी सेवाओं आदि के बारे में जरूरी जानकारी प्रदान की। देश भर से 1000 से अधिक पशु मालिकों ने इस सत्रों में हिस्सा लिया।
कंपनी की इस पहल पर बात करते हुए शांतनु मित्रा, चीफ एक्जक्टिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट ने कहा कि एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट में हम समाज कल्याण के प्रयासों द्वारा समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देश भर में 1000 से अधिक शाखाओं के साथ हम मुख्य रूप से टियर 2 नगरों पर फोकस करते हैं, हमारी 90 फीसदी शाखाएं इन्हीं नगरों में हैं। वास्तव में पिछले दो सालों में हमने तकरीबन 300 नई शाखाएं खोली हैं और ये सभी शाखाएं टियर-2 नगरों में ही खोली गई हैं। हमारा उद्देश्य सही उत्पादों एवं वित्तीय समाधानों के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और समुदायों को सशक्त बनाना है।’’
हम आधुनिक एवं स्थायी सामाजिक-आर्थिक प्रयासों के माध्यम से वंचित समुदायों के समावेशी विकास को बढ़ावा देकर उपभोक्ताओं के साथ अपने रिश्तों को मजबूत बनाना चाहते हैं। इस साल पशु विकास दिवस के तहत हमने अपनी पशु कल्याण सीएसआर पहल को स्वास्थ्यसेवाओं के दायरे से आगे बढ़ाते हुए जागरुकतता सत्रों का आयोजन भी किया। जहां विशेषज्ञों ने पशुओं की देखभाल, रोगों की रोकथाम एवं अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने के लिए जरूरी जानकारी प्रदान की। ये सत्र किसानों को पशुओं की देखभाल एवं कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कौशल प्रदान करेंगे।’

