बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। खाद्य पदार्थों में मिलावट और इससे उत्पन्न होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैसर, प्री-डायबिटीज, हृदय रोग और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए, वैदेही इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने भारत की पहली स्मार्ट वाईफ़ाई-सक्षम घरेलू आटा व मसाला चक्की होमा को लॉन्च किया है। यह अत्याधुनिक मशीन गेहूं, मक्का, जौ, चना, चावल और विभिन्न मसालों को बिल्कुल शुद्ध और स्वचालित तरीके से पीसने में सक्षम है।
स्वास्थ्य और शुद्धता की ओर वापसी: आज हर गृहिणी स्वास्थ्य और शुद्धता के प्रति जागरूक है, और वापस से घर में पिसाई का युग आ रहा है। पैक आटे में प्रिजर्वेटिव्स, केमिकल्स और पोषण की हानि के चलते उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य लगातार प्रभावित हो रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 400 से अधिक भारतीय खाद्य उत्पाद सुरक्षा परीक्षण में फेल हुए हैं और मेरठ में दूषित आटा खाने से 160 लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे। ऐसे में होमा स्मार्ट आटा व मसाला चक्की हर घर में 100त्न शुद्ध, ताजा और केमिकल-फ्री आटा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई क्रांति लाने के लिए तैयार है।
होमा के प्रमुख फीचर्स
> स्मार्ट वाईफ़ाई-कनेक्टेड टेक्नोलॉजी-मोबाइल ऐप से चक्की को रिमोटली मॉनिटर और कंट्रोल करें।
> 100% फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील चेंबर-लोहे और MS चेंबर के मुकाबले पूरी तरह सुरक्षित और जंग-रहित।
> स्मार्ट ग्रेन डिटेक्शन सिस्टम-मशीन अनाज की पहचान कर स्वयं से एम्पियर और टेम्परेचर एडजस्ट करती है।
> साइलेंट मोटर टेक्नोलॉजी-बिना किसी आवाज़ के स्मूथ और कुशल ग्राइंडिंग।
> स्मार्ट रिवॉर्ड सिस्टम-हर उपयोग पर उपभोक्ताओं को रिवार्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जिन्हें ऑर्गेनिक अनाज और छूट के लिए रिडीम किया जा सकता है।
> ऑटो-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी- प्रत्येक उपयोग के बाद मशीन स्वयं ही चेंबर की सफाई करने में सक्षम है।
> उच्चतम गुणवत्ता और स्थायित्व
> होमा में मेरिनो फैबवुड, इटालियन सेंट गोबेन टफेंड ग्लास और जर्मन क्लाइबेरिट एडहेसिव्स का उपयोग किया गया है, जिससे यह दीमक-रोधी, स्क्रैच-प्रूफ और अत्यधिक टिकाऊ बनता है।

