बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अजमेर आधारित श्री राजस्थान एंटरप्राइजेज 27 वर्षों से अधिक समय से समस्त देश के स्टोन प्रोसेसिंग मशीनरी निर्माण क्षेत्र में एक प्रमुख नाम के रूप में स्थापित है। कंपनी द्वारा बेंगलुरु में आयोजित हो रहे स्टोना 2025 में स्टॉल लगाकर भागीदारी की जा रही है। इस संदर्भ में बिजनेस रेमेडीज की टीम द्वारा कंपनी प्रबंध निदेशक पवन फतेहपुरिया और सीईओ अंकित फतेहपुरिया से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की।


यह करती है कंपनी: श्री राजस्थान एंटरप्राइजेज स्टोन प्रोसेसिंग मशीनरी निर्माण करने वाले प्रमुख कंपनी है। वर्तमान में कंपनी द्वारा लाइन पॉलिश मशीन, एलपीएम फ्लिकर, एलपीएम डिस्क, मल्टी ब्लेड ब्लॉक कटर मशीन, टू पिलर मल्टी ब्लेड ब्लॉक कटर मशीन, गैंट्री क्रेन/ईओटी क्रेन, सिंगल पिलर ब्लॉक कटर मशीन, सिंगल ब्लेड ब्लॉक कटर मशीन, ब्रिज कटर मशीन, पटाम कटर, डबल कटर मशीन और सिंगल एंड डबल ऑटो हेड पॉलिश मशीन का निर्माण प्रमुखता से कर रही है। कंपनी के स्टोन प्रोसेसिंग मशीन भारत के सभी इलाकों में प्रमुखता से बिक रही है। कंपनी की मशीनें क्वालिटी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी वाली भी है। कंपनी की मशीनों को दक्षता, दीर्घावधि जीवन, प्रभावी और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है।
कंपनी ने स्टोना में लगाई स्टॉल श्री राजस्थान एंटरप्राइजेज द्वारा बेंगलुरु के बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर में आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनी 15 फरवरी तक चलेगी।

