Saturday, August 22, 2026 |
Home Corporate WorldSkyways Air Services IPO की Anchor Bidding सफलतापूर्वक पूरी,13 शीर्ष एंकर निवेशकों से 174.54 करोड़ रुपये जुटाए

Skyways Air Services IPO की Anchor Bidding सफलतापूर्वक पूरी,13 शीर्ष एंकर निवेशकों से 174.54 करोड़ रुपये जुटाए

ग्रे मार्केट प्रीमियम 50 रुपए के पार, खुलते ही भर जाएगा आईपीओ

by Business Remedies
0 comments
जयपुर। नई दिल्ली आधारित स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड देश के हवाई माल अग्रेषण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में चार दशकों से अधिक के अनुभव वाली एक सुस्थापित लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन कर रही जयपुर आधारित प्रमुख बीआरएलएम कंपनी होलानी कंसल्टेंट्स ने सूचित किया है कि स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड की आईपीओ एंकर बिडिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है और कंपनी ने म्यूचुअल फंड, विदेशी फंड, एफपीआई और एआईएफ सहित 13 शीर्ष एंकर निवेशकों से 174.54 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
  कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सेलिंग शेयरहोल्डर्स ने बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के साथ मिलकर 21 अगस्त 2026 को हुई बैठक में एंकर इनवेस्टर्स के लिए शेयरों के आवंटन को अंतिम रूप दिया। इस प्रक्रिया के तहत 10 रुपए के फेसवैल्यू वाले कुल 1,26,48,000 इक्विटी शेयर 138 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर आवंटित किए गए हैं, जिससे कंपनी ने आईपीओ से पहले कुल 1,74,54,24,000 रुपए का फंड सफलतापूर्वक जुटा लिया है। एंकर निवेशकों के लिए 1,26,48,000 शेयर आरक्षित किए गए थे। जो कि कुल आईपीओ का 29.95 फीसदी था।
    इस आवंटन में घरेलू म्यूचुअल फंड्स की मजबूत हिस्सेदारी देखने को मिली है। कुल एंकर पोर्शन में से 50,50,000 इक्विटी शेयर (जो कि कुल आवंटन का 39.93 फीसदी हिस्सा है) 2 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को उनके कुल 6 स्कीमों के तहत दिए गए हैं। प्रमुख आवंटियों में बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड को सबसे ज्यादा 14.78 फीसदी (18,70,000 शेयर) और बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड को 13.68 फीसदी (17,30,000 शेयर) अलॉट किए गए हैं। इसके अलावा टॉरस म्यूचुअल फंड की विभिन्न स्कीमों जैसे टॉरस फ्लेक्सी कैप, मिड कैप, लार्ज कैप और इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड को भी शेयर मिले हैं।वैश्विक और अन्य बड़े संस्थागत निवेशकों ने भी इस एंकर बुक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 7.43 फीसदी, नोमुरा सिंगापुर लिमिटेड को 2.89 फीसदी और सिटी ग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस प्राइवेट लिमिटेड को 2.89 फीसदी शेयर आवंटित किए गए हैं। इनके अलावा होलानी वेंचर कैपिटल फंड-I, प्रणीत्या इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड, विस्टा एक्सिस वीसीसी-क्वांट फंड और एलआरएसडी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड जैसे बड़े नाम भी सफल निवेशकों की सूची में शामिल हैं। एंकर इनवेस्टर्स से मिले इस शानदार रिस्पॉन्स से बाजार के जानकारों को उम्मीद है कि आम निवेशकों के लिए भी यह आईपीओ काफी आकर्षक साबित हो सकता है। आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 50 रुपए से अधिक चल रहा है। बाजार के जानकारों का मानना है कि अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए यह आईपीओ खुलते ही भर जाएगा।


You may also like

Leave a Comment