33

जयपुर। उदयपुर आधारित एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार, 20 अगस्त, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में, कंपनी को आवास वित्त कंपनी (एचएफसी) से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी – निवेश और ऋण कंपनी (एनबीएफसी-आईसीसी) में स्वैच्छिक रूप से परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर विचार किया और सैद्धांतिक रूप से उसे मंजूरी दे दी। यह परिवर्तन आरबीआई की आवश्यक मंजूरी और अन्य लागू स्वीकृतियों के अधीन है।
बोर्ड के अनुसार प्रस्तावित परिवर्तन से कंपनी को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को विभिन्न अनुमत ऋण खंडों में विविधतापूर्ण बनाने में मदद मिलेगी, जिनमें गृह ऋण, संपत्ति के बदले ऋण (एलएपी), व्यवसाय ऋण और एमएसएमई ऋण शामिल हैं। इस प्रकार, पोर्टफोलियो विविधीकरण और व्यापक लक्षित बाजार के अवसर उपलब्ध होंगे।
प्रस्तावित परिवर्तन आरबीआई की पूर्व स्वीकृति और सभी लागू आवश्यकताओं के अनुपालन के अधीन है। बोर्ड ने प्रबंधन को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने और आरबीआई, एनएचबी और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आवेदन और प्रस्तुतियां करने के लिए अधिकृत किया। जब तक ऐसी स्वीकृति प्राप्त नहीं हो जाती और रूपांतरण विधिवत रूप से प्रभावी नहीं हो जाता, तब तक कंपनी एक आवास वित्त कंपनी के रूप में काम करती रहेगी और उसी के अनुसार शासित होगी।

