Tuesday, March 10, 2026 |
Home » सीकर प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न

सीकर प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न

हुलास तिवाड़ी अध्यक्ष एवं डॉ. कार्तिकेय शर्मा महामंत्री एवं सच्चानंद थदानी कोषाध्यक्ष नियुक्त

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/सीकर। सीकर प्रेस क्लब में बुधवार को अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए, जिसमें हुलास तिवाड़ी को अध्यक्ष, डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा को महामंत्री एवं सच्चानंद थदानी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हुलास तिवाड़ी को अध्यक्ष चुने जाने के बाद सीकर पत्रकार जगत में खुशी की लहर है। इस क्लब में जल्द ही अब आगे की गतिविधियां शुरू हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार सर्वसमिति से सीकर प्रेस क्लब सभागार में 3 बजे सर्वसम्मति से निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा एवं सहायक उप निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सामोता की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी ने हुलास तिवाड़ी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित करते ही पूरा सभागार तालिया से गंूज उठा। इसी के साथ सभी पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी ओर से बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुलास तिवाड़ी ने कहा कि मैं पत्रकारों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करूंगा और मेरा पहला प्रयास रहेगा कि वह जल्द से जल्द सीकर में पत्रकारों के लिए भूमि आवंटन करवा सके।



You may also like

Leave a Comment