Thursday, March 5, 2026 |
Home » आज खुलेगा ‘Shivashrit Foods Limited’ का आईपीओ

आज खुलेगा ‘Shivashrit Foods Limited’ का आईपीओ

निवेशक 26 अगस्त 2025 तक कर सकेंगेें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ आधारित ‘Shivashrit Foods Limited’ आलू के फ्लेक्स आधारित उत्पादों की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा विस्तार परियोजना हेतु पूंजीगत व्यय राशि जुटाने, विस्तार परियोजना के लिए कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २६ अगस्त को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: अगस्त 2017 में निगमित शिवाश्रित फूड्स लिमिटेड आलू के फ्लेक्स का निर्माण, आपूर्ति और निर्यात करती है। कंपनी के पास आलू के फ्लेक्स के उत्पादन के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक आलू प्रसंस्करण संयंत्र है। कंपनी रेडी-टू-ईट मील, स्नैक्स और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के लिए प्रीमियम आलू के फ्लेक्स बनाती है। कंपनी का प्रोडक्ट वैश्विक और घरेलू खाद्य निर्माताओं की ज़रूरतों को पूरा करता है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 45.35 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 1.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 76.22 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 11.61 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 104.69 करोड़ रुपए का राजस्व और 12.05 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 11.51 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की असेट 108.78 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 34.60 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 20.64 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 47.96 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.39 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज अधिक नहीं है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘शिवाश्रित फूड्स लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 22 अगस्त को खुलकर 26 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 49,32,000 शेयर 135 से 142 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 70.03 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी मार्क कॉर्पोरेट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment