Sunday, June 28, 2026 |
Home Corporate WorldShivalic Power Control Limited Ranchi स्थित नए शाखा कार्यालय से परिचालन शुरू किया

Shivalic Power Control Limited Ranchi स्थित नए शाखा कार्यालय से परिचालन शुरू किया

by Business Remedies
0 comments

Shivalic Power Control Limited ने Ranchi में शुरू किया नया शाखा कार्यालय

नई दिल्ली। हरियाणा के Faridabad आधारित Shivalic Power Control Limited विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता एवं क्षमता के Electric Panel बनाती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने 803, आठवीं मंजिल, Mahavir Tower, Main Road, Ranchi, Jharkhand पर स्थित अपने नए शाखा कार्यालय से परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार नई शाखा कार्यालय का उद्घाटन कंपनी की व्यावसायिक विस्तार योजनाओं के अनुरूप है।

कंपनी की कारोबारी गतिविधियां

2004 में स्थापित, Shivalic Power Control Limited Electric Panel बनाती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में PCC Panel, IMCC Panel, Smart Panel, MCC Panel, DG Synchronization Panel, Outdoor Panel, 33 KV तक HT Panel, VFD Panel, Power Distribution Board, Bus Duct और LT एवं HT APFC Panel शामिल हैं।

L&T, Siemens, Schneider Electric और TDK जैसे उद्योग जगत की प्रमुख कंपनियां शिवालिक को IEC 61439-1 और 2, IEC 61641 तथा IS 1893 के अनुसार पूरी तरह से Type-Tested Panel बनाने के लिए अधिकृत करती हैं। कंपनी 11 KV और 33 KV के HT Panel बनाती है।

कंपनी इन पैनलों को भारत के साथ-साथ भारत के बाहर Nepal, Bangladesh और Uganda, Kenya, Nigeria तथा Algeria जैसे अफ्रीकी देशों में 15 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध करवाती है।

कंपनी की विनिर्माण इकाई को ISO 9001:2015, ISO 14001:2015 और ISO 45001:2018 में उल्लिखित Quality Management Systems, Environmental Management Systems और Occupational Health & Safety Management Systems के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने हेतु प्रमाणित किया गया है। कंपनी की विनिर्माण इकाई हरियाणा के Faridabad, Ballabhgarh में स्थित है और इसकी उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 10,000 Vertical है।



You may also like

Leave a Comment