नई दिल्ली। Noida आधारित GP Eco Solutions India Limited Solar Inverter और Solar Panel उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों को Solar EPC Services प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी ने Madhya Pradesh Power Management Company Limited (MPPMCL) के साथ Surya Mitra Krishi Feeder Yojana के अंतर्गत Madhya Pradesh के Guna जिले के Mrigwas में 10.00 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के विकास और संचालन के लिए Power Purchase Agreement (PPA) किया है। PPA पर हस्ताक्षर से कंपनी के Renewable Energy Portfolio को और मजबूती मिलेगी और सतत ऊर्जा विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता और पुष्ट होगी।
कंपनी की कारोबारी गतिविधियां
GP Eco Solutions India Limited की स्थापना 2010 में हुई थी और कंपनी Solar Inverter और Solar Panel की आपूर्ति करती है।
कंपनी वाणिज्यिक और आवासीय ग्राहकों को व्यापक स्तर पर Engineering, Procurement and Construction (EPC) Services प्रदान करके सौर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी अपने स्वयं के Invergy ब्रांड के माध्यम से Hybrid Solar Inverter और Lithium Ferro-Phosphate (LFP) Battery भी वितरित करती है। Invergy Hybrid और LFP उत्पादों के OEM Manufacturing में सक्रिय है।
कंपनी उत्तर भारत में Solar Inverter के लिए Sungrow India Private Limited या Sungrow की अधिकृत Dealer है, साथ ही उत्तर भारत में Solar Panel के लिए Saatvik Green Energy Private Limited या Saatvik और LONGi Solar Technology Company Limited या LONGi की अधिकृत Dealer है।
बिजनेस वर्टिकल
- Solar Inverter और Solar Panel का Distribution
क. On-Grid Solar Inverter
ख. Hybrid Solar Inverter और Battery
ग. Solar Panel - Solar EPC
- Solar Plant का Operation एवं Maintenance
कंपनी की Solar EPC Division ने अभी तक 12 सरकारी Solar Projects स्थापित की हैं। वर्तमान में, कंपनी Chandigarh Renewable Energy and Science & Technology Promotion Society को 12 परियोजनाओं के लिए Operation एवं Maintenance Services प्रदान करती है।

