Monday, December 15, 2025 |
Home » Shadowfax Technologies Limited ने SEBI के पास UDRHP-I दाखिल किया

Shadowfax Technologies Limited ने SEBI के पास UDRHP-I दाखिल किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। भारत की नए ज़माने की तकनीक-आधारित तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक्स कंपनी Shadowfax Technologies Limited (“Shadowfax” या “कंपनी“) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास अपना UDRHP-I (Updated Draft Red Herring Prospectus) दाखिल किया है।

कुल ₹2,000 करोड़ रुपये तक के इस IPO प्रस्ताव में ₹1,000 करोड़ रुपये तक के नए equity shares का Fresh Issue और ₹1,000 करोड़ रुपये तक के equity shares की बिक्री (Offer for Sale) शामिल है, जिनका अंकित मूल्य ₹10 प्रति share होगा।

कंपनी अपनी शुद्ध आय का उपयोग network infrastructure से जुड़े capital expenditure, नए first mile, last mile और sort centres के lease payments, साथ ही branding, marketing और communication initiatives, संभावित inorganic acquisitions और general corporate purposes के लिए करने की योजना रखती है।

इस issue के Book Running Lead Managers (BRLMs) के रूप में ICICI Securities Limited, Morgan Stanley India Company Private Limited, और JM Financial Limited की नियुक्ति की गई है।

Shadowfax 31 मार्च 2025 तक भारत की सबसे तेजी से बढ़ती हुई technology-based third-party logistics (3PL) कंपनियों में से एक है। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी का सेवा नेटवर्क 14,758 Indian pincodes तक फैला हुआ है।

कंपनी क्षैतिज और गैर-क्षैतिज e-commerce, quick commerce, food marketplace, और on-demand mobility companies जैसे enterprise ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला को सेवाएं प्रदान करती है। इसके प्रमुख सेवाओं में express forward parcel delivery, reverse pickup, on-demand hyperlocal delivery, और critical logistics solutions शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment