बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। Sbi Ladies Club जयपुर ने एसबीआई लेडीज़ क्लब जयपुर की अध्यक्षा अरवीन भटनागर एवं सचिव अजिता सिन्हा के नेतृत्व में सुरमंन् संस्था को सामाजिक दायित्व के संदर्भ में आर्थिक सहायता प्रदान की।
सुरमन संस्थान एक आश्रय गृह है, जो वैशाली नगर में स्थित है। जहां परित्यक्त और बेसहारा बच्चों का पालन-पोषण किया जाता है।
लेडीज़ क्लब की ओर से बच्चों के लिए गद्दे, बेडशीट और तकिया कवर सेट के साथ चार बेड एनजीओ को दान किए गए। इस हेतु सुरमन संस्थान की संस्थापक मनन चतुर्वेदी को 50,000/- रुपये का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर बच्चों को केक, टॉफी, मिठाइयाँ एवं नमकीन भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला अधिकारियों सहित, लेडीज क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

