Sunday, July 12, 2026 |
Home Commodityसप्ताह के दौरान सोना वायदा रु.250 और चांदी वायदा रु.1,981 लुढक़ा: क्रूड ऑयल में रु.14 की नरमी

सप्ताह के दौरान सोना वायदा रु.250 और चांदी वायदा रु.1,981 लुढक़ा: क्रूड ऑयल में रु.14 की नरमी

मेटल्स में मिश्र घटबढ़: कॉटन-केंडी वायदा रु.350 घटा: मेंथा तेल, नैचुरल गैस में सुधार: कमोडिटी वायदाओं में रु.1,52,112 करोड़ और ऑप्शंस में रु.10,53,738 करोड़ का टर्नओवर: बुलडेक्स वायदा में 782 अंक की मूवमेंट

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 2 से 8 अगस्त के सप्ताह के दौरान 13,047,704 सौदों में कुल रु. 12,05,896.89 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के अगस्त वायदा में 782 अंक की मूवमेंट देखने मिली।
कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 13,63,830 सौदों में कुल रु.1,03,692.54 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अक्टूबर वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु. 70,239 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.70,965 और नीचे में रु. 68,379 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.250 की गिरावट के साथ रु.69,704 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी अगस्त कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.196 घटकर रु. 56,154 और गोल्ड-पेटल अगस्त कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु. 45 घटकर रु.6,861 के भाव हुए। सोना-मिनी सितंबर वायदा प्रति 10 ग्राम रु.69,933 के भाव से खूलकर, रु.269 घटकर रु.69,396 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी सितंबर वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु. 83,702 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 84,700 और नीचे में 78,270 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु. 1981 की गिरावट के साथ रु.80,613 बंद हुआ। चांदी-मिनी अगस्त कांट्रैक्ट रु. 2043 घटकर रु. 80,650 और चांदी-माईक्रो अगस्त कांट्रैक्ट रु.2,042 घटकर रु.80,643 बंद हुआ।
मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 126,926 सौदों में रु.17,170.59 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम अगस्त वायदा प्रति 1 किलो रु. 1.25 बढक़र रु.213.05 और जस्ता अगस्त वायदा ??.1 बढक़र रु.251 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा अगस्त कांट्रैक्ट रु.16.15 घटकर रु.774.15 और सीसा (लेड) अगस्त कांट्रैक्ट रु.2.55 घटकर रु.184 के भाव हुए। ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 868,038 सौदों में कुल रु. 31,155.62 करोड़ का कारोबार हुआ। कू्रड ऑयल अगस्त वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.6,451 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.6,481 और नीचे में रु.6,025 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु.14 की नरमी के साथ रु.6,422 हुआ, जबकि नैचुरल गैस अगस्त वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु.10.80 बढक़र रु.179.60 बंद हुआ।
कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 1,913 सौदों में रु.93.68 करोड़ का कारोबार हुआ। कॉटन केंडी अगस्त वायदा प्रति 1 केंडी रु. 56,530 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.56,650 और नीचे में रु.56,230 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.350 घटकर रु.56,440 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में अगस्त कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु. 3.90 बढक़र रु.984.30 हुआ। कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 219,711 सौदों में रु.42,543.51 करोड़ के 61,174.256 किलो और चांदी के वायदाओं में 11,44,119 सौदों में कुल रु.61,149.03 करोड़ के 7,548.416 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में कू्रड ऑयल के वायदाओं में 1,41,010 सौदों में रु.12,098.18 करोड़ के 19,442,700 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 3,71,350 सौदों में रु.16,015 करोड़ के 93,58,80,000 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन केंडी के वायदाओं में 20 सौदों में रु.5.42 करोड़ के 960 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 1,893 सौदों में रु.88.26 करोड़ के 878.4 टन का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 23,223.153 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,625.211 टन, कू्रड ऑयल में 12,44,700 बैरल और नैचुरल गैस में 6,22,70,000 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 8112 केंडी, मेंथा तेल में 353.52 टन के स्तर पर पहुंचा। इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर बुलडेक्स वायदा में 518 सौदों में रु.45.88 करोड़ के 527 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 122 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स अगस्त वायदा 17,700 के स्तर पर खूलकर, 782 अंक की मूवमेंट के साथ 184 अंक घटकर 17,420 के स्तर पर पहुंचा।
ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 1,06,86,479 सौदों में रु.10,53,738.58 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.47,047.29 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.41,519.44 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में कू्रड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.9,01,528.08 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.57,847.28 करोड़ का कारोबार हुआ। कू्रड ऑयल-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.4,313.11 करोड़ और नैचुरल गैस-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.452.91 करोड़ का कारोबार हुआ।



You may also like

Leave a Comment