गुरुग्राम: भारत के अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने अपने देशव्यापी India #WithGalaxy फोटोग्राफी कैंपेन के जरिए दो प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह उपलब्धि स्मार्टफोन फोटोग्राफी और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है।
2010 में लॉन्च हुई गैलेक्सी एस सीरीज ने वर्षों से अपनी अत्याधुनिक कैमरा क्षमताओं, प्रीमियम डिजाइन और सहज यूज़र अनुभव के जरिए उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत पहचान बनाई है। निरंतर इनोवेशन के साथ यह सीरीज न केवल तकनीक को आगे बढ़ाती रही है, बल्कि लोगों को अपनी दुनिया को नए नजरिए से देखने और साझा करने के लिए भी प्रेरित करती आई है।
India #WithGalaxy कैंपेन के तहत सैमसंग ने दो वैश्विक रिकॉर्ड स्थापित किए। पहला, दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करने का रिकॉर्ड, और दूसरा, ऑनलाइन फोटो मोज़ेक (डिजिटल कलाकृति) में सबसे अधिक योगदान का रिकॉर्ड। इस डिजिटल कलाकृति में देशभर से आई तस्वीरों ने मिलकर भारत की सांस्कृतिक विविधता, रचनात्मकता और जीवंतता को एक साझा मंच पर प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुलन ने कहा कि India #WithGalaxy कैंपेन ने लोगों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए भारत की भावना का उत्सव मनाया है। दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सैमसंग ने गैलेक्सी एस सीरीज की फोटोग्राफी क्षमताओं को प्रदर्शित किया है और उन उपभोक्ताओं को आवाज दी है, जो अपने लेंस के जरिए भारत की विविधता, सुंदरता और आत्मा को सामने लाते हैं। यह उपलब्धि नवाचार और सांस्कृतिक कहानी कहने के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह कैंपेन 30 दिसंबर 2025 से 26 जनवरी 2026 तक चला, जिसमें भारतीय नागरिकों को गैलेक्सी एस सीरीज स्मार्टफोन के जरिए देश के वास्तविक और अनछुए पलों को कैद करने के लिए आमंत्रित किया गया। इस पहल को कुल 31,331 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनसे “India #WithGalaxy” की एक भव्य और रंगीन विज़ुअल मोज़ेक तैयार हुई। इस अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक कबीर खान और देशभर के 30 से अधिक क्षेत्रीय फोटोग्राफरों ने किया।
कैंपेन चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित रहा — फेसेस ऑफ इंडिया, जिसमें आम लोगों के पोर्ट्रेट शामिल थे; साइट्स ऑफ इंडिया, जो हिमालय से लेकर समुद्री तटों तक की प्राकृतिक और वास्तुशिल्प सुंदरता को दर्शाते हैं; स्पिरिट ऑफ इंडिया, जिसमें गर्व, जज़्बे और एकता के रोज़मर्रा के पल सामने आए; और कलर्स ऑफ इंडिया, जो देश के विविध परिधान, खान-पान और सांस्कृतिक रंगों को उजागर करते हैं।
तकनीक से आगे बढ़कर, India #WithGalaxy कैंपेन एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में उभरा, जिसने भागीदारी आधारित स्टोरीटेलिंग को नया आयाम दिया। नागरिकों को अपनी ‘इंडिया स्टोरी’ साझा करने का मंच देकर सैमसंग ने यह साबित किया कि तकनीक केवल उपकरण नहीं, बल्कि भावनाओं और कहानियों को जोड़ने का माध्यम भी है। सैमसंग ने इस रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, क्रिएटर्स और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और भविष्य में भी नवाचार के जरिए वैश्विक मंच पर भारतीय कहानियों को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

