Saturday, December 6, 2025 |
Home » Superstar Salman Khan Indian Supercross Racing League के दूसरे राउंड में 6 दिसंबर को Hyderabad में होंगे मौजूद

Superstar Salman Khan Indian Supercross Racing League के दूसरे राउंड में 6 दिसंबर को Hyderabad में होंगे मौजूद

by Business Remedies
0 comments
  • ISRL ने अपने Hyderabad राउंड की नई तारीख की घोषणा की है। यह आयोजन अब 6 दिसंबर, 2025 को GMC Balayogi Athletic Stadium, Gachibowli में आयोजित होगा।
  • मूल रूप से 7 दिसंबर के लिए निर्धारित इस कार्यक्रम को सप्ताहांत की उपस्थिति के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के लिए एक दिन पहले कर दिया गया है।

Pune, 3 नवंबर 2025: विश्व की पहली फ्रैंचाइज़ी आधारित Supercross Racing League, Indian Supercross Racing League (ISRL) ने आज अपने बहुप्रतीक्षित Hyderabad राउंड के कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की। यह आयोजन अब 6 दिसंबर, 2025 को Gachibowli स्थित प्रतिष्ठित GMC Balayogi Athletic Stadium में होगा।

ISRL के brand ambassador, Bollywood के megastar Salman Khan इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे, टीमों का उत्साहवर्धन करेंगे और stands से प्रशंसकों से बातचीत करेंगे।

एक्शन से भरपूर यह race सप्ताहांत (weekend) 5 दिसंबर को Rees Moto Fan Park के साथ शुरू होगा। Pune में आयोजित पहले राउंड के दौरान यह race ने motorsport प्रेमियों को काफी रोमांचित किया था। प्रशंसकों को शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए live music, gaming और racing simulator, F&B stalls, team merchandise और interactive brand zone की भी व्यवस्था होगी। यह पूरे Telangana के motorsport प्रेमियों और परिवारों के लिए यादगार अवसर होगा।

ISRL Telangana सरकार और Telangana खेल प्राधिकरण के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त कर रहे हैं, जिन्होंने Supercross के motorsport को राज्य में लाने में अमूल्य सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान दिया।

ISRL के brand ambassador Salman Khan ने कहा: “मैं Hyderabad में आयोजित हो रहे race का हिस्सा बनने और प्रशंसकों तथा riders की अविश्वसनीय ऊर्जा का आनंद लेने के लिए उत्साहित हूं। Indian Supercross Racing League भारत में motorsport के लिए नए मानक स्थापित कर रही है – यह तेज़, रोमांचक और जोश से भरपूर है।”

ISRL के Managing Director, Veer Patel ने कहा: “Hyderabad राउंड का आयोजन 6 दिसंबर को करने से हमें प्रशंसकों के लिए शनिवार रात का और भी रोमांचक अनुभव प्रदान करने का मौका मिलेगा। Salman Khan का stands में हमारे साथ जुड़ना इस आयोजन को भारत में motorsport के लिए शानदार उपलब्धि में तब्दील करता है। हम विश्व स्तरीय racing, entertainment और community को एक मंच पर लाने के लिए रोमांचित हैं। Telangana Rising 2047 vision के अंतर्गत, राज्य सभी क्षेत्रों में नवोन्मेष, युवा जुड़ाव और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा दे रहा है। ISRL इस vision के प्रति योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम Telangana सरकार और Telangana खेल प्राधिकरण के अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।”

ISRL Season 2 के grand finale (Round 3) का आयोजन, Hyderabad राउंड के बाद, 21 दिसंबर, 2025 को Kerala के Calicut स्थित EMS Corporation Stadium में होगा। यह भारत के अब तक के सबसे बड़े motorsport season का शानदार समापन कार्यक्रम होगा।

Hyderabad और Kerala के stands पर हज़ारों दर्शकों के आने की उम्मीद के साथ, ISRL देश की motorsport प्रतिभाओं को निखारने और racing प्रेमियों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Motorsport प्रेमी BookMyShow पर अपने tickets बुक कर सकते हैं। App तथा website पर सामान्य सीटों और VIP passes के विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। वैश्विक दर्शकों के लिए, Hyderabad राउंड का प्रसारण भारत, Bangladesh, Sri Lanka और Maldives में Eurosport पर और Canada में Rev TV पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण FanCode (India) और ISRL के YouTube channel के ज़रिये वैश्विक स्तर पर भी किया जाएगा।



You may also like

Leave a Comment