Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Sacheerome Limited’का IPO

आज खुलेगा ‘Sacheerome Limited’का IPO

निवेशक 11 जून 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘साचीरोम लिमिटेड’ एक रचनात्मक इकाई है जो फ्रेगरेंस एवं फ्लेवर्स के डिजाइन और निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी द्वारा 1459बी, सेक्टर-32, येडा, गौतम बुद्ध नगर, यूपी में एक नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ११ जून को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: जून 1992 में निगमित, ‘साचीरोम लिमिटेड’ कॉस्मेटिक फ्रेगरेंस, इंडस्ट्रियल फ्रेगरेंस, परफ्यूम्स, फूड एडिटिव्स और स्वाद बढ़ाने वाले एसेंस सहित विविध उत्पाद प्रदान करती है। कंपनी बीटूबी मॉडल के माध्यम से एफएमसीजी सेक्टर में काम करती है और कंपनी देश और दुनिया भर में अग्रणी फर्मों को सेवा प्रदान करती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 70.93 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 5.99 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 86.40 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.67 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 108.13 करोड़ रुपए का राजस्व और 15.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 14.86 फीसदी है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.06 फीसदी है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर भार ना के बराबर है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘साचीरोम लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 11 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 60,40,800 शेयर 96 से 102 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 61.62 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयर का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी जीवाईआर केपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment