जयपुर। राजस्थान के Kota आधारित Rukmani Devi Garg Agro Impex Limited कृषि उत्पादों के आयात और निर्यात, खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख company है। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 के वार्षिक और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
31 March 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 32732.32 लाख रुपए के मुकाबले 40.75 फीसदी अधिक 46071.59 लाख रुपए का कुल समेकित राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार 31 March 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 757.32 लाख रुपए के मुकाबले 17.30 फीसदी अधिक 888.41 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 March 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 छमाही में कंपनी ने 15856.46 लाख रुपए का समेकित राजस्व और 425.83 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 10.01 रुपए का EPS अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां:
1998 में निगमित Rukmani Devi Garg Agro Impex Limited कृषि उपज प्रसंस्करण उद्योग में संलग्न कंपनी है, जो मुख्य रूप से कृषि उत्पादों के आयात और निर्यात, खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करती है।
कंपनी विभिन्न प्रकार की कृषि वस्तुओं के व्यापार, वितरण या निर्माण में संलग्न है और कंपनी का उद्देश्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी सेवाएँ प्रदान करना है। कंपनी मुख्य रूप से Rajasthan और Madhya Pradesh के 500 से अधिक एजेंटों से गेहूँ, सरसों, धनिया, मक्का, अलसी और सोयाबीन खरीदती है, जो कंपनी को कृषक समुदाय से जोड़ते हैं।
31 मार्च 2025 तक, कंपनी के पास 20,000 Metric Ton क्षमता वाले 3 गोदाम हैं और 20,000 Metric Ton की कुल क्षमता वाले 2 अतिरिक्त गोदाम पट्टे पर हैं। RIICO में कंपनी की प्रसंस्करण क्षमता 2,290 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थापित है और भंडारण क्षमता 3,500 Metric Ton है। 31 March 2025 तक कंपनी के वितरण नेटवर्क में 118 डीलर और वितरक शामिल हैं।

