Tuesday, July 7, 2026 |
Home Metro City Specialआरपीए रेजिडेंट एल्यूमनाई ने आयोजित किया ‘ऑपरेशन सिंदूर सफलता दिवस’

आरपीए रेजिडेंट एल्यूमनाई ने आयोजित किया ‘ऑपरेशन सिंदूर सफलता दिवस’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी, शास्त्री नगर के पूर्वनिवासियों (रेजिडेंट एल्यूमनाई) ने भारतीय सेना के
अभूतपूर्व शौर्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर सफलता दिवस’ का आयोजन सीकर रोड़ स्थित रिसोर्ट आपणो राजस्थान में किया।
आयोजन के संचालक अनिल शर्मा ने बताया कि आयोजन में पूल डांस, गेम एक्टिविटी, परिचय सत्र, सॉन्ग, डांस और डिनर संपन्न किया गया। आयोजन में राजस्थान पुलिस अकादमी, शास्त्री नगर के 100 से ज्यादा पूर्वनिवासियों ने हिस्सा लिया। परिचय सत्र में मंच पर सभी ने परिचय के साथ आरपीए के पूर्व अनुभव व वर्तमान प्रोफेशन जैसे तथ्य बंया किए। आयोजन में दिवंगत साथियों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। आयोजन के दौरान सभी ने मिलकर रिजॉर्ट परिसर में अशोक का पेड़ लगाया और साथ में देश सेवा की शपथ ली। मंच पर सभी ने आपस में संपर्क बढ़ाने, इस प्रकार के आयोजन पुन: करने और एक-दूसरे की हर संभव मदद करने की प्रतिबद्धता जताई। मंच का आकर्षक संचालन अबरार खान ने किया।



You may also like

Leave a Comment