बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। प्रांत पाल डॉक्टर राखी गुप्ता के अध्यक्षता में क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने अध्यक्ष मुकेश मोदी एवं सचिव सुमेरचंद जैन को शपथ दिलाई एवं जीओवी संपन्न किया।
जॉन को-ऑर्डिनेटर रोटेरियन सुनील दत्त गोयल ने बोर्ड को शपथ दिलाई, जिसमें प्रीति शर्मा, प्रदीप नाग, दिनेश कुमार नागपाल, गुरप्रीत सिंह,अजय चौधरी, एस.बी. माथुर, हिमांशु परनामी, प्रमोद सिंह, जयदीप सिंह रंधावा, जॉन को-ऑर्डिनेटर वाई.पी. सिंह, शक्ति सिंह जादौन, कामिनी माथुर, अनिल गुप्ता, पी.एस. सोलंकी, निखिल माथुर, सुनील दत्त शर्मा एवं लालाराम प्रजापति थे।
नए मेंबरों को सहायक प्रांत पाल ओ.पी. जैन ने शपथ दिलाई। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष डी.के. तलवार ने सभी का स्वागत किया।
जॉन को-ऑर्डिनेटर रोटेरियन सुनील दत्त गोयल ने बताया कि इस क्लब की चार्टर्ड प्रेसिडेंट कामिनी माथुर द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जो कार्य किया वह बहुत ही सराहनीय था और एक नया अनुभव हम लोगों को रहा, जिसमें इन्होंने पुष्प गुच्छ के स्थान पर चॉकलेट का गुच्छा बुके सभी अतिथियों को भेंट किया। समारोह उपरांत सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोजन का आनंद लिया।

