Saturday, March 7, 2026 |
Home » राउंड टेबल इंडिया ने जयपुर में स्कूल भवनों का उद्घाटन किया

राउंड टेबल इंडिया ने जयपुर में स्कूल भवनों का उद्घाटन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राउंड टेबल इंडिया, एक अग्रणी सामाजिक संगठन ने आज जयपुर के धनक्या बस्ती और मानसरोवर क्षेत्र में दो स्कूल भवनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उनकी प्रतिबद्धता एक बार फिर उजागर हुई। ‘फ्रीडम थ्रू एजुकेशन’ (शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता) के अपने दीर्घकालिक राष्ट्रीय अभियान के तहत, राउंड टेबल इंडिया ने इन स्कूल भवनों का निर्माण कर स्थानीय समुदाय को एक नई उम्मीद की किरण दी है।
उद्घाटन समारोह में राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन ट्र. निहार गुप्ता, सचिव ट्र. अंशुल जिंदल, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धनक्या बस्ती में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय और मानसरोवर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के इन भवनों का निर्माण क्रमश: दो और तीन कक्षा ब्लॉकों के रूप में किया गया है। ये परियोजनाएं जयपुर हेरिटेज राउंड टेबल 185 और जयपुर हेरिटेज लेडीज सर्कल 128 के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई हैं।
कार्यक्रम के दौरान, चेयरमैन ट्र. निहार गुप्ता ने इन स्कूल भवनों के उद्घाटन को एक मील का पत्थर करार दिया और कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जो समाज को मजबूत करती है। इन नए कक्षा ब्लॉकों के साथ, हम बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के अपने संकल्प को और मजबूत कर रहे हैं। सचिव ट्र. अंशुल जिंदल ने इस अवसर पर स्थानीय समुदाय के सहयोग और सहयोगी संगठनों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस पहल के लिए स्थानीय समुदाय ने भी राउंड टेबल इंडिया और उनके सहयोगियों का धन्यवाद किया।



You may also like

Leave a Comment