जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
महाराष्ट्र के पुणे आधारित ‘Robokidz Eduventures Limited’ 12वीं तक के छात्रों के लिए Technology-based Learning एवं Skill Development समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा Working Capital Requirements के वित्तपोषण, कुछ बकाया Loans के पूर्ण या आंशिक भुगतान या पुनर्भुगतान करने और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 23 सितम्बर 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: दिसंबर 2014 में निगमित, Robokidz Eduventures Limited एक Education Technology कंपनी है और Robotics, Artificial Intelligence (AI), Coding, Electronics और STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) में 12वीं तक के छात्रों के लिए Technology-based Learning एवं Skill Development समाधान प्रदान करती है। कंपनी भारत भर के स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी संगठनों को संपूर्ण Educational Lab Setup समाधान, Subscription-based Learning Programs, Teacher Training, Digital Learning Platform, Educational Kits और Technical Support प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 3831.06 लाख रुपए का Total Revenue और 242.35 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 5915.85 लाख रुपए का Total Revenue और 497.82 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 9371.62 लाख रुपए का Total Revenue और 1,005.69 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 10.79 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin हासिल किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Robokidz Eduventures Limited’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 23 सितम्बर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 29,32,800 Equity Shares 100 से 106 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 31.09 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

